गुजरात के कच्छ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Categorized as प्रादेशिक समाचार

गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है, जो सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होने पर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। 

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भूकंप को लेकर जानकारी शेयर की। एनसीएस के अनुसार, यह 4.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 4:30 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप सतह के करीब होने की वजह से लोगों को कम तीव्रता के बावजूद झटके काफी महसूस हुए।

Also Read : लखनऊ में पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन

बता दें कि गुजरात का कच्छ क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। यह भूकंपीय क्षेत्र-5 के अंतर्गत आता है। इस श्रेणी को भारत में सबसे खतरनाक और उच्च जोखिम वाला इलाका माना जाता है।

इस हफ्ते में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गुरुवार को असम के उदलगुरी में भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह 3.0 तीव्रता का भूकंप था, जिसका केंद्र 19 किलोमीटर की गहराई में था।

बुधवार को बंगाल की खाड़ी, राजस्थान और सिक्किम के हिस्सों में भूकंप दर्ज किया गया। बंगाल की खाड़ी में भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जबकि सिक्किम के गंगटोक में 3.3 और मंगन में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। राजस्थान के जालौर में 5 किलोमीटर की गहराई में 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ। इससे पहले, 23 दिसंबर को महाराष्ट्र के रायगढ़ में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo