सुशासन दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

Categorized as प्रादेशिक समाचार

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी स्मृति स्थली ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए लिखा, “जन-जन के प्रिय, भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर उनकी स्मृति स्थली ‘सदैव अटल’ जाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धेय अटल जी का जीवन दर्शन, उनके आदर्श और उनका विचार-पथ सदैव हमें राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर करता रहेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक अन्य पोस्ट में अटल जी की दूरदर्शिता को याद किया। उन्होंने लिखा कि 24 दिसंबर 2002 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ किया था और वे स्वयं इसके पहले यात्री बने। यह महज एक उद्घाटन नहीं, बल्कि दिल्ली के भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक क्षण था।

उन्होंने आगे लिखा कि अटल जी ने मेट्रो को केवल परिवहन परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक सोच, पारदर्शी व्यवस्था और जिम्मेदार शहरी विकास का प्रतीक माना। आज उनकी जन्मजयंती पर दिल्ली गेट से लाजपत नगर तक की मेट्रो यात्रा उसी दूरदर्शी सोच को नमन है।

Also Read : तेहरान में पूर्व अफगान जनरल की हत्या

मुख्यमंत्री ने युवा साथियों और यात्रियों से संवाद किया और मेट्रो के माध्यम से दिल्ली को मिल रहे लाभों पर सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा, “अटल जी ने दिल्ली को आज के लिए नहीं, आने वाले कल के लिए तैयार किया। दिल्ली मेट्रो उसी सोच की जीवंत विरासत है, जहां सुशासन, सुविधा और भविष्य की तैयारी साथ-साथ चलती है। मजबूत निर्णय और साफ नीयत से कैसे पीढ़ियों के लिए समाधान बन जाते हैं, यह यात्रा हमें याद दिलाती है।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन सुशासन, एकता और विकास का प्रतीक रहा है। उनकी जयंती को भारत सरकार द्वारा ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली सरकार ने भी उनके सम्मान में ‘अटल कैंटीन’ योजना शुरू की, जहां गरीबों को मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन मिल रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo