प्रदूषण पर चर्चा से भागा विपक्ष, सदन में मचाया हंगामा : किरेन रिजिजू

Categorized as प्रादेशिक समाचार

संसद के शीतकालीन सत्र के समापन पर शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम प्रदूषण पर चर्चा करना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने कहा कि प्रदूषण महत्वपूर्ण नहीं है और हंगामा किया। 

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह एक अफसोस रह गया कि हम प्रदूषण पर पूरे दिन की चर्चा के लिए तैयार थे। कांग्रेस ने अन्य पार्टियों को उकसाकर और भड़काकर, सदन के वेल में घुसकर अराजकता और व्यवधान पैदा किया।

उन्होंने कहा, “इस सत्र में पास हुए बिल करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और भारत को ‘विकसित’ राष्ट्र बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। ‘वंदे मातरम’ पर व्यापक चर्चा करके, हमने एक बार फिर देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाया है। कई लोगों ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए, लेकिन संसद के दोनों सदनों में चुनावी सुधारों पर बहस के बाद सब कुछ साफ हो गया। चुनाव आयोग और चुनावी प्रणाली पर आरोप लगाने वाले भी बेनकाब हो गए।

Also Read : एडिलेड टेस्ट: ट्रेविस हेड का शतक, दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 271/4

किरेन रिजिजू ने कहा कि यह पहली बार था जब चुनाव आयोग और चुनावी सुधारों पर अलग से चर्चा हुई। यह दिखाता है कि सरकार चर्चा के लिए कितनी तैयार है। इस चर्चा के बाद कोई भ्रम नहीं बचा है। विपक्ष को इसके लिए हमारा धन्यवाद करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “2025 का शीतकालीन सत्र देश के लिए बहुत ही प्रोडक्टिव सत्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुधार से जुड़े एजेंडे में तेजी से प्रगति हुई है। इस सत्र ने इसे आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शायद कई लोगों को इसका एहसास न हो, लेकिन इस सत्र में पास हुए बिल करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगे और भारत को एक ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने में योगदान देंगे।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “लोगों ने मनरेगा को लूट और भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया था। इसे ठीक करने के लिए ‘विकसित भारत : जी राम जी’ बिल लाया गया। यह बिल ग्रामीण भारत में क्रांति लाएगा। इसके बाद भी विपक्ष लगातार इसका विरोध करता रहा। इससे पता चलता है कि विपक्ष मजदूर विरोधी है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “‘वंदे मातरम’ पर व्यापक चर्चा करके, हमने एक बार फिर देशभक्ति की भावना को और आगे बढ़ाया है। विपक्ष लगातार हर बिल का विरोध करता रहा, जिसे देखकर लगता है कि इन लोगों का काम केवल जनता को भ्रमित करने का है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo