दिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को डीटीसी के बेड़े में 100 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही दिल्ली के धौला कुआं से हरियाणा के धारूहेड़ा तक इंटरस्टेट ई-बस सेवा की शुरुआत भी की गई।  

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है। ड्राइवरों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सहायता के बिना दिल्ली चल नहीं सकती है। इन बसों से साफ, सस्ती और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन को और मजबूती मिलेगी। आने वाले समय में और बसें लाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए हमारी सरकार लगातार दीर्घकालिक और प्रभावी समाधान लागू कर रही है। इसी कड़ी में डीटीसी के बेड़े में नई ई-बसें शामिल की गई हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले साल तक डीटीसी की सभी बसें इलेक्ट्रिक हों, ताकि दिल्ली का पब्लिक ट्रांसपोर्ट पूरी तरह उत्सर्जन से मुक्त बन सके। इसी सोच के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि कई वर्षों से बंद पड़ी इंटरस्टेट बस सेवा को हमारी सरकार ने फिर से शुरू किया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये बसें न केवल प्रदूषण कम करेंगी, बल्कि रोजाना दिल्ली-एनसीआर आने-जाने वाले लोगों का सफर सुरक्षित और आरामदायक भी होगा।

Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत की उच्च और प्रभावी सैन्य क्षमता का प्रदर्शन : राजनाथ सिंह

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार ने इंटरस्टेट बसों को बंद कर दिया था, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दिल्ली में भाजपा सरकार आने के बाद लगातार बस सेवा में विस्तार किया जा रहा है। मैं इसके लिए दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह और अधिकारियों को बधाई देती हूं।

रेखा गुप्ता ने कहा कि अब तक दिल्ली में 3400 ई-बसें दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में जुड़ चुकी हैं। जब भी दिल्ली में प्रदूषण पर चर्चा होती है, तो सबसे जरूरी है कि परिवहन व्यवस्था को सही किया जाए। इसी को देखते हुए हमारी सरकार काम कर रही है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo