एनसीआर में आठ दिन बाद थोड़ी राहत, एक्यूआई ‘ऑरेंज’ श्रेणी में पहुंचा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार आठ दिनों तक अति-गंभीर प्रदूषण स्तर झेलने के बाद मंगलवार को हवा की रफ्तार बढ़ने से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। 

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई ‘ऑरेंज’ और ‘रेड’ के बीच उतार-चढ़ाव करता दिखा। हालांकि विशेषज्ञों ने इसे अस्थायी राहत बताया है। नोएडा में पीएम2.5 स्तर में गिरावट, कई स्टेशन ऑरेंज श्रेणी में दर्ज किए गए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 की शुरुआत से 8 दिन लगातार एक्यूआई ‘रेड’ श्रेणी में रहा। 

1 दिसंबर को नोएडा में पीएम2.5 का स्तर 321 दर्ज किया गया, 2 दिसंबर को यह 395, 3 दिसंबर को 365, जबकि 6 दिसंबर तक अधिकांश दिन 300 से ऊपर ही रहा। 9 दिसंबर को पहली बार सूचकांक में गिरावट दिखी और पीएम2.5 स्तर 285 पर आ गया, जो ‘ऑरेंज’ श्रेणी में आता है। 

Also Read : शहीद दिवस पर पीएम मोदी ने असम आंदोलन के वीरों को दी श्रद्धांजलि

नोएडा में बुधवार के एक्यूआई की बात करें तो सेक्टर-125 में 296, सेक्टर-62 में 236, सेक्टर-116 में 294 दर्ज किया गया। यानी, ज्यादातर स्टेशनों पर हवा बेहद खराब से खराब की श्रेणी तक पहुंच गई है, जो पिछले आठ दिनों की तुलना में राहत भरा स्तर है। गाजियाबाद में भी सुधार देखने को मिला है, हालांकि लोनी में अभी भी एक्यूआई रेड जोन में ही है।

गाजियाबाद के आंकड़ों के अनुसार, इंदिरापुरम में 249, संजय नगर में 231, लेकिन लोनी का स्तर अब भी गंभीर स्थिति में बना हुआ है, जहां 319 का एक्यूआई दर्ज किया गया। दिल्ली के कई स्टेशन भी ‘ऑरेंज’ जोन में हैं। दिल्ली में भी प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई है, जिनमें अलीपुर में 263, आनंद विहार में 297, अशोक विहार में 287, अया नगर में 183 और हालांकि बवाना में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां एक्यूआई 320 दर्ज हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 7 डिग्री तक गिरेगा, शीतलहर की तैयारी शुरू हो गई है। भारत मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हवा की दिशा व गति में बदलाव के कारण अगले कुछ दिनों तक हल्का कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना है।

10 से 12 दिसंबर तक नोएडा-गाजियाबाद में तापमान अधिकतम: 23–24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम: 7–9 डिग्री सेल्सियस पर बने रहने की संभावना है। इसके अलावा जल्द ही शीतलहर चलने का अलर्ट भी जारी किया जा सकता है। भले ही एक्यूआई में सुधार हुआ है, लेकिन वायु गुणवत्ता अभी भी “खराब” श्रेणी में है। ऐप के अनुसार, “हवा खराब है और लंबे समय तक एक्सपोजर रहने पर लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo