सागर में बम निरोधक दस्ते के 4 जवानों की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब बम निरोधक दस्ते का वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ” सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”सागर जिले में नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे चार पुलिसकर्मियों के एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। दुर्घटना में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हों।

Also Read : महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के पुलिस जवान नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा बनने बालाघाट गए हुए थे और वे बम निरोधक और डॉग स्क्वाड वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान सागर जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर मालथोन-बांदरी के पास बुधवार की सुबह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए।

इस हादसे में वाहन में सवार चार जवानों की मौत हो गई, जिनकी पहचान प्रद्युम्न दीक्षित, अमन गौरव, परमलाल तोमर और विनोद शर्मा के तौर पर हुई है, जबकि एक जवान राजीव चौहान, गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सीएम योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी

June 19, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महज 13 दिनों बाद फिर गोंडा का दौरा किया। उन्होंने अपने दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान 33 विधानसभा क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन भी देखा। इसमें प्रमुख रूप से मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ धाम संग अन्य धार्मिक स्थलों तक कनेक्टिविटी को बेहतर…

अमेरिका-ईरान समझौते के बाद एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ पहुंचा गुजरात

June 19, 2026

अमेरिका और ईरान में हुए समझौते के बाद होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोल दिया गया है और जहाजों की आवाजाही भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच एलएनजी टैंकर ‘दिशा’ होर्मुज स्ट्रेट को पार करके गुजरात के दाहेज पोर्ट पर सफलतापूर्वक पहुंच गया है। तीन महीने से ज्यादा के इंतजार के बाद, इसने…

एससी-ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति के लिए अब नहीं देना होगा डोमिसाइल प्रमाण पत्र

June 19, 2026

केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया को ज्यादा आसान बना दिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए डोमिसाइल (निवास) प्रमाण पत्र जमा करने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है।  इस…

टेलीग्राम पर अस्थायी बैन बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने सही ठहराया सरकार का फैसला

June 19, 2026

नीट री-एग्जाम से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने टेलीग्राम ऐप प्लेटफॉर्म पर सरकार के अस्थायी बैन के फैसले को सही ठहराया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने अस्थायी बैन के खिलाफ दायर टेलीग्राम की याचिका को भी खारिज कर दिया। दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस तेजस कारिया की सिंगल बेंच ने शुक्रवार को टेलीग्राम की याचिका पर अपना…

सीएम वी.डी. सतीशन ने पेश किया केरल बजट 2026

June 19, 2026

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने शुक्रवार को राज्य का अपना पहला बजट पेश किया, जो उनके ढाई दशक से अधिक लंबे विधायी करियर में एक अहम पड़ाव है।  वित्त विभाग का कामकाज भी संभाल रहे सीएम सतीशन ने विधानसभा में 2026-27 के लिए संशोधित बजट पेश किया। इसके साथ ही सतीशन उन चुनिंदा मुख्यमंत्रियों…

logo