बिहार: तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार को दी बधाई

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा में मंगलवार को नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार के सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने संसदीय लोकतंत्र की गरिमा और विपक्ष की सजग भूमिका को रेखांकित किया। 

उन्होंने सदन में अपने संबोधन के दौरान कहा कि अध्यक्ष का अनुभव उनकी राजनीतिक परिपक्वता और जनसरोकार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि हम यहां केवल रस्म अदायगी के लिए नहीं, बल्कि बिहार को अव्वल राज्य बनाने के संकल्प के साथ आए हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को ज्ञान और मोक्ष की धरती (गया) से आने का स्मरण कराते हुए कहा कि आसन से उम्मीद है कि वह नियमावली के तहत निष्पक्ष होकर चलेंगे। सत्ता पक्ष तो संख्या बल में है, इसलिए आसन को विपक्ष के संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि लोकतंत्र का संतुलन बना रहे।

उन्होंने दो टूक कहा कि विपक्ष सरकार का ही अंग होता है। हमारा किसी से व्यक्तिगत विद्वेष या दुश्मनी नहीं है, लेकिन अगर सरकार जनहित से भटकेगी या कोई गलती करेगी, तो विपक्ष उसे आईना दिखाने का काम पूरी मजबूती से करेगा।

सदन में अपने संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि हमारा एक ही उद्देश्य है-नया बिहार बनाना। ऐसा बिहार जो बेरोजगारी, पलायन और गरीबी से मुक्त हो। बिहार के विकास के लिए विपक्ष हर सकारात्मक कदम पर सहयोग करेगा, लेकिन जनता के हक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Also Read : ऊंची कीमत दबाव नहीं, अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है: दीप्ति शर्मा

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की भी कामना की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन एक जिम्मेदार और धारदार विपक्ष की भूमिका निभाएगा।

इससे पहले भाजपा के नेता और गया सदर के विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। अध्यक्ष निर्वाचन के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नव नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम कुमार को आसन तक पहुंचाया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार लंबे समय से इस विधानसभा के सदस्य हैं। वे काफी अनुभवी हैं।मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों से खड़े होकर शुभकामना देने का भी आग्रह किया। इसके बाद सभी सदस्यों ने खड़े होकर अध्यक्ष को बधाई दी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo