दिल्ली : आम आदमी पार्टी को झटका, पूर्व विधायक राजेश गुप्ता भाजपा में हुए शामिल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, विधायक राजकुमार भाटिया और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। वीरेंद्र सचदेवा ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।  

इस मौके पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि एक जागरुक विधायक के रूप में राजेश गुप्ता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई, लेकिन उस पहचान की कद्र आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने नहीं की। आज जिस प्रकार से केजरीवाल दिल्ली से गायब हैं और जिस स्थिति में उन्होंने दिल्ली छोड़ा उस पर अध्ययन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पिछले 12 सालों में इस स्थिति में ला दिया है कि आज उसका बोझ नई सरकार पर भी आया है और भाजपा सरकार उसको धीरे-धीरे कम करने की कोशिश भी कर रही है, लेकिन अरविंद केजरीवाल, जो खुद को दिल्ली का बेटा बताते हैं, आज पूरी तरह से गायब हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली उनकी हकीकत से वाकिफ हो चुकी है।

Also Read : दिल्ली में लगातार 15वें दिन भी वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बरकरार

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज जिन कमियों को आम आदमी पार्टी के नेता गिनवा रहे हैं, वे सभी उनके 12 सालों के कार्यकाल में पैदा की गई कमी हैं और सवाल आठ महीने की सरकार से पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया पूरी तरह से गायब हैं, तो आतिशी और गोपाल राय दिल्ली के लिए सिर्फ स्पेशल अपीयरेंस की भूमिका निभा रहे हैं। जिस प्रकार औरंगजेब दिल्ली को लूट के भागा था, आज अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं ने किया है। लूट और भ्रष्टाचार करने के बाद आज आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब में अपना डेरा जमाकर बैठे हुए हैं।

इस दौरान राजेश गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की जब शुरुआत हुई थी, उस वक्त कई बड़े नाम एक नई ऊर्जा के साथ अरविंद केजरीवाल के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन आप मुखिया ने सभी को धोखा दिया और आज सभी एक-एक करके उन्हें छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी। आज मैं भी दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उसी लिस्ट में शामिल हो गया।

राजेश गुप्ता ने कहा कि आज अशोक विहार वार्ड में आम आदमी पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसे खुद आम आदमी पार्टी ने नोटिस दिया है। उस पर भाजपा और कांग्रेस ने आरोप नहीं लगाए। तीन ‘सी’ की बात करने वाली आम आदमी पार्टी आज तीनों को ही हटा दिया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्री को हटाया और सीबीआई ने जिसकी रिकॉर्डिंग भेजी।

उसको दोबारा से पार्टी में शामिल करा लिया। मेरी वर्षों की समझदारी, ईमानदारी और वफादारी का परिणाम यह है कि आज जब मैं नाराज हुआ तो पार्टी का अध्यक्ष मेरे से बात तक करने को राजी नहीं है, जबकि ना तो वह पार्टी सरकार में है और ना ही एमसीडी में। कार्यकर्ताओं को यूज एंड थ्रो समझना ही अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पतन का सबसे बड़ा कारण है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo