बिहार विधानसभा के नए सत्र का शेड्यूल जारी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है। पटना के गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार समेत 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने के लिए जदयू के नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। अब बिहार विधानसभा के नए सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  

18वीं बिहार विधानसभा के प्रथम सत्र का पांच दिवसीय कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एक दिसंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र चलेगा। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव 1 दिसंबर यानी सोमवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

2 दिसंबर यानी मंगलवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का चुनाव होगा। 3 दिसंबर यानी बुधवार को सुबह 11:30 बजे बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों की बैठक में राज्यपाल का अभिभाषण होगा। राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखा जाना है।

Also Read : जेनेलिया ने बेटे रियान के बर्थडे पर किया भावुक पोस्ट

राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर 4 दिसंबर यानी गुरुवार को वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर होगा। 5 दिसंबर यानी शुक्रवार को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद-विवाद, मतदान एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक।

बता दें कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले की आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार आठवीं बार विधायक चुने गए हैं। वे जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता हैं। 

विधानसभा चुनाव 2025 में नरेंद्र नारायण यादव ने महागठबंधन की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नबीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया था। नरेंद्र नारायण यादव को 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले, जबकि नबीन कुमार ने 82 हजार 936 वोट प्राप्त किए। इस सीट पर जन सुराज के सुबोध कुमार सुमन तीसरे नंबर पर रहे। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भीलवाड़ा पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, आचार्य पुलक सागर से की धर्मचर्चा

September 15, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को भीलवाड़ा पहुंचे। श्री भागवत ने यहां शास्त्री नगर स्थित सूर्य महल में चल रहे आचार्य पुलक सागर महाराज के चातुर्मास कार्यक्रम में शिरकत करके उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों महानुभावों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण विषयों पर धर्म चर्चा हुई। बातचीत का…

योगी ने बुलंदशहर में दिवंगत विधायक के परिजनों से की मुलाकात

September 15, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शिकारपुर में दिवंगत विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। सूचना अधिकारी चांद मियां ने बतया कि उन्होंने श्री अनिल शर्मा के पुत्र कुश के सर पर हाथ रखते हुए कहा कि वह पार्टी के…

डिजिटल भुगतान पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा यू टर्न: राहुल

September 15, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में यूपीआई भुगतान पर कोई टैक्स या शुल्क नहीं लगाने के आश्वासन के बावजूद मोदी सरकार ने दो हजार रुपये से अधिक के यूपीआई कारोबारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का रास्ता खोल दिया…

भाजपा कैसे 21 राज्यों में यूसीसी लागू करेगी

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि 2029 के लोकसभा चुनाव तक देश के भाजपा और एनडीए शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे बहुत से काम हैं, जिनकी समय सीमा का ऐलान किया था और समय सीमा पूरी होने…

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

logo