महागठबंधन के ‘संकल्प पत्र’ के मुख्य पृष्ठ पर सिद्दीकी की तस्वीर, लालू-सहनी साथ-साथ

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। इस चुनाव में राजद-कांग्रेस नीत महागठबंधन सीएम और डिप्टी सीएम फेस घोषित करने के बाद अब अपना घोषणा पत्र भी जारी करने वाला है।  

इस बीच सोशल मीडिया पर घोषणा पत्र की कॉपी (प्रति) सामने आई है। अगर इस कॉपी को सही माना जाए तो घोषणा पत्र के मुख्य पन्ने पर जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के रूप में एकमात्र मुस्लिम चेहरे की तस्वीर लगाई गई है, वहीं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के साथ अन्य लोगों की बड़ी तस्वीर लगाई गई है।

घोषणा पत्र को ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’ नाम दिया गया है, जिसमें सबसे बड़ी तस्वीर तेजस्वी यादव की है। मुख्य पृष्ठ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की भी तस्वीर है। 

Also Read : भारत का औद्योगिक उत्पादन सितंबर में 4 प्रतिशत बढ़ा

मुख्य पृष्ठ पर ‘चलो बिहार बिहार बदलें’ का नारा देते हुए ‘सम्पूर्ण बिहार का संपूर्ण परिवर्तन तेजस्वी प्रतिज्ञा तेजस्वी प्रण’ लिखा हुआ है।

बता दें कि इस महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और वीआईपी के अलावा वामपंथी दल शामिल हैं। महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है। इसे लेकर महागठबंधन के नेता लगातार एनडीए से सवाल पूछ रहे हैं।

इस चुनाव में राजद और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है।

हालांकि, एआईएमआईएम भी एक अलग गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में है। प्रशांत किशोर की जन सुराज भी 243 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo