भाजपा नेताओं के घर में छोटी मोटी बगावत

Categorized as राजनीति

देश की नौजवान पीढ़ी जब सड़कों पर उतरी तो उनकी बगावत से कोई भी घर या परिवार अछूता नहीं रहा। यहां तक कि जिन पुलिसकर्मियों को आंदोलनकारियों से निपटने के लिए भेजा गया उनके बच्चे भी आंदोलन में शामिल थे। भाजपा नेताओं का परिवार भी इससे बचा नहीं है। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं के परिवारों में भी किशोरों और युवाओं ने बगावत का झंडा बुलंद किया। आंदोलन के दौरान ये युवा जंतर मंतर पर पहुंचे या सोशल मीडिया में आंदोलन को सपोर्ट किया। इससे एक नया विवाद शुरू हो गया है। भाजपा नेताओं के बच्चों को स्थानीय राजनीति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है और राज्यों में भाजपा के नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। असम में भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद के सांसद और राज्य सरकार के मंत्री केशव महंत की बेटी ने आंदोलनकारियों का समर्थन किया। इसके लिए उस युवती को ट्रोल किया जाने लगा। बाद में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्रोलिंग करने वालों को फटकार लगाई औऱ कहा कि जरूरी नहीं है कि बच्चे अपने पिता की विचारधारा का ही पालन करें।

हालांकि ओडिशा में मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं कहा और नतीजा यह हुआ है कि भुवनेश्वर से भाजपा की सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता भाजपा नेताओं के ही निशाने पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर आंदोलनकारियों का समर्थन किया था और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का समर्थन किया था। अर्चिता ने लिखा था कि उनका परिवार प्रधान के साथ है लेकिन वे प्रदर्शनकारियों के पक्ष में हैं। इसे स्थानीय राजनीति से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश भाजपा के नेता अपराजिता सारंगी की भी आलोचना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के भाजपा नेता और पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की बेटी ने हिंसा का विरोध किया लेकिन परीक्षा की व्यवस्था में सुधार के लिए युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया। यह भी दिलचस्प है कि भाजपा के किसी नेता के बेटे के बारे में खबर नहीं आ रही है। सिर्फ बेटियां आंदोलनकारियों का साथ दे रही हैं।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo