अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

Categorized as समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त दबाव बना रहे हैं, लेकिन देखते हैं कि इसका क्या परिणाम निकलता है। इस समय उनके साथ हमारी बहुत सौहार्दपूर्ण वार्ता चल रही है।उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने अमेरिका से उसकी नौसैनिक नाकाबंदी हटाने का अनुरोध किया है।

इससे पहले एक्सियोस ने शनिवार को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि श्री ट्रंप ने ईरान पर लगातार 13 दिनों तक चले हमलों के बाद आगे की सैन्य कार्रवाई रोकने का आदेश दिया है। वहीं, सोमवार को श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ बैठक का अनुरोध किया है, लेकिन यदि वार्ता विफल रहती है तो सैन्य विकल्प फिर अपनाया जा सकता है।

Also Read : शेयर बाजारों में पांच दिन बाद लौटी तेजी

रिपोर्ट के अनुसार, 18 जून को ईरान और अमेरिका ने 28 फरवरी से जारी संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। अमेरिकी सेना ने आठ जुलाई से ईरान पर कई दौर के हमले किये। अमेरिकी केंद्रीय कमान का कहना था कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ईरानी कार्रवाई के जवाब में किये गये, जबकि ईरान ने इसके जवाब में पश्चिम एशिया स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

रिपोर्ट के अनुसार, 12 जुलाई को ईरान ने क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप समाप्त होने तक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की थी। इसके अगले दिन श्री ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य का “संरक्षक” बनेगा। उन्होंने ईरानी बंदरगाहों की अमेरिकी नाकाबंदी भी फिर से लागू कर दी थी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo