एफसीआरए क्या मोलभाव का माध्यम बनेगा?

Categorized as राजनीति

सरकार ने अभी तक नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन का बिल और परिसीमन का बिल संसद में पेश करने के लिए सूचीबद्ध नहीं किया है। कहा जा रहा है कि इसके लिए विशेष सत्र बुलाया जा सकता है। 16 या 17 अगस्त से तीन दिन का सत्र होगा। बिल पेश करने से पहले सरकार इस पर आम सहमति बनाने की कोशिश कर रही है। सरकार के जानकार सूत्रों का कहना है कि उसके पास दो तिहाई बहुमत हो गया है और सरकार चाहेगी तो बहुमत के दम पर बिल पास करा लेगी। लेकिन इतना बड़ा मामला है और इसका दूरगामी असर होना है इसलिए सरकार चाहती है कि इस पर आम सहमति बने। तभी संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू लगातार राहुल गांधी और दूसरे विपक्षी नेताओं से बात कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले सरकार एफसीआरए में संशोधन का बिल ला रही है। इसके लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है।

एफसीआरए के मसले पर सरकार ने सहमति बनाने की कोशिश नहीं की है। तभी कहा जा रहा है कि सरकार इसको मोलभाव का माध्यम बना सकती है। जानकार सूत्रों के मुताबिक इस बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोलेंगे और जब वे इस पर बोलेंगे को जंतर मंतर पर 20 जुलाई को छात्रों के संसद मार्च पर हुई पुलिस कार्रवाई पर भी बोलेंगे। इस तरह विपक्ष की एक मांग पूरी हो जाएगी। यह भी कहा जा रहा है कि विपक्ष की अपील मान कर सरकार एफसीआरए बिल को टालने या इसे संसदीय समिति के पास भेजने का भी फैसला कर सकती है। इसके बदले में विपक्ष नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन और परिसीमन बिल पर साथ देने को तैयार हो जाएगा। पूरा विपक्ष नहीं भी तैयार हो तो कुछ विपक्षी पार्टियां साथ दे सकती हैं। गौरतलब है कि शरद पवार की एनसीपी की आठ सांसद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले हैं। वे एफसीआरए बिल पर मिलेंगे। हो सकता है कि वहां शरद पवार के सांसदों को कुछ भरोसा मिले और उसके बाद वे सरकार का साथ देने को राजी हो जाएं।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo