तमिलनाडु के 37 सांसद क्या रुख लेंगे?

Categorized as राजनीति

एफसीआरए से लेकर नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन और परिसीमन बिल पर तमिलनाडु के 37 सांसद क्या रुख लेंगे, इस पर सबकी नजर है। असल में राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के सभी 57 सांसदों, 39 लोकसभा और 18 राज्यसभा, की बैठक बुलाई थी। इस बैठक से 37 सांसद गैरहाजिर रहे। डीएमके के 22 लोकसभा और आठ राज्यसभा सांसद इस बैठक में नहीं पहुंचे। उनके अलावा अन्ना डीएमके के सभी चार राज्यसभा सांसद और तीन अन्य पार्टियों डीएमडीके, पीएमके और एमएनएम के सांसद भी इस बैठक में शामिल नहीं हुए। कांग्रेस के साथ जितनी पार्टियां टीवीके और मुख्यमंत्री विजय का समर्थन कर रही हैं उनके 20 सांसद बैठक में शामिल हुए।

इन 20 सांसदों ने अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि वे महिला आरक्षण बिल में संशोधन और परिसीमन का समर्थन नहीं करेंगे। सरकार के साथ इनकी बातचीत होने और सहमति बनाने में भी मुश्किल होगी क्योंकि इनका स्टैंड कांग्रेस वाला है और विजय निश्चित रूप से डीएमके की राय से अलग राय रखेंगे। ऊपर से इन सांसदों ने एक स्वर में कहा कि लोकसभा की सीटों की संख्या हमेशा के लिए 543 पर फ्रीज की जाए। कांग्रेस के सांसद कार्ति चिदंबरम ने सीटों की संख्या बढ़ाने का विरोध करने के लिए यह तर्क दिया कि संसद की बैठकें कम होती हैं और जितने सांसद हैं उनको ही बोलने का मौका नहीं मिलता है। अगर 815 या 850 लोकसभा सांसद हो जाएंगे तो फिर किसी को बोलने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन यह तर्क बहुत दमदार नहीं है। अगर संख्या बढ़ती है तो सरकार पर दबाव डाल कर सत्र की अवधि बढ़ाई जा सकती है। पहले संसद की बैठकें ज्यादा होती थीं, जो आज काफी कम हो गई हैं।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo