पंजाब से भाजपा को क्या फीडबैक मिली है?

Categorized as राजनीति

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं। अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने शुक्रवार को दिल्ली में संसद भवन के कार्यालय में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। बादल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता चाहते हैं कि तालमेल हो। इससे स्पष्ट है कि यह मुलाकात कोई शिष्टाचार वाली नहीं थी, बल्कि राजनीतिक थी। लेकिन सवाल है कि ऐसा क्या घटनाक्रम हुआ, जिससे भाजपा को लग रहा है कि अकाली दल के साथ तालमेल करना चाहिए? भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ने की तैयारी कर रही थी। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के दौरे पर गए थे तब उन्होंने अकाली दल के ऊपर हमला भी किया था। हालांकि बादल ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनका इशारा दूसरे अकाली दल की ओर था। ध्यान रहे पंजाब में कई अकाली दल बने हुए हैं।

बहरहाल, जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा को पंजाब से बहुत खराब फीडबैक मिली है। ध्यान रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा कोई सीट नहीं जीत पाई थी और उससे पहले पिछले विधानसभा चुनाव में भी उसे सिर्फ दो सीटें मिली थीं। प्रधानमंत्री ने रविदासिया समुदाय के साथ संवाद किया है और डेरा सचखंड बलां भी गए लेकिन जब तक जाट सिख समुदाय का समर्थन नहीं मिलेगा, तब तक मुश्किल होगी। बताया जा रहा है कि कैप्टेन अमरिंदर सिंह भी चाह रहे हैं कि अकाली दल के साथ भाजपा का तालमेल हो। इसलिए भाजपा की ओर से भी दोस्ती का हाथ बढ़ाया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू की मंत्रिमंडल से विदाई के बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि कौन चेहरा जाट सिख का हो सकता है। अब संभव है कि हरसिमरत कौर बादल की सरकार में वापसी हो। तालमेल की बात सैद्धांतिक रूप से तय होने के बाद सीटों के बंटवारे में विवाद होगा।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo