कुशवाहा की पार्टी का विलय होगा क्या?

Categorized as राजनीति

बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया है। वे कुशवाहा समाज से आते हैं और नीतीश कुमार के बनाए लव कुश समीकरण का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनको मुख्यमंत्री बनाने के बावजूद भाजपा ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजा और उनके बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए रखा है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से कई बार की फटकार के बावजूद भाजपा ने उनको सरकार से नहीं हटाया। जब अदालत की नाराजगी बढ़ी तो भाजपा ने अपने एक सवर्ण एमएलसी का इस्तीफा करा कर दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य बनाया ताकि वे मंत्री बने रहें। अब सवाल है कि ऐसा क्या है, जिसकी वजह से भाजपा को उपेंद्र कुशवाहा की इतनी जरुरत महसूस हो रही है, जबकि मुख्यमंत्री उसी समाज के हैं।

असल मे भाजपा चाहती है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी का विलय कर लें। पहले भी यह बात आई थी। तब उपेंद्र कुशवाहा ने सोच कर बताने की बात कही थी। तभी छह मई की रात को पटना के एक होटल में काफी देर तक मशक्कत चली थी। अंत में अमित शाह ने उनके बेटे के दूसरी बार शपथ लेने की मंजूरी दी थी। इसके बाद उनके राज्यसभा जाने के समय भी विलय का मुद्दा उठा। अब फिर उसकी चर्चा हो रही है। दीपक प्रकाश को जो एमएलसी की सीट मिली है उसका कार्यकाल आठ महीने का है। अगले साल मार्च में उसका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। फिर क्या उनको छह साल के लिए एमएलसी बनाया जाएगा? भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है अगर उपेंद्र कुशवाहा विलय के लिए तैयार नहीं होते हैं तो मुश्किल होगी। भाजपा उनका विलय इसलिए चाहती है ताकि राजनीतिक रूप से जागरुक और जाति देख कर वोट करने वाला कुशवाहा समुदाय पूरी तरह से भाजपा के साथ ही रहे।


Previous News Next News

More News

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का क्या हुआ?

September 1, 2026

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बने चार महीने होने वाले हैं और अब घुसपैठियों की चर्चा थम गई है। चुनाव से पहले जितना प्रचार था और चुनाव के बाद जिस तरह की धरपकड़ हो रही थी वह अब नहीं हो रही है। इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसके मुताबिक पश्चिम बंगाल में न…

प्रमोद तिवारी क्या यूपी में बात कर रहे हैं

September 1, 2026

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। उनके साथ उनकी बेटी और कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा भी थीं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस के दो ही विधायक हैं, जिनमें एक प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रमोद तिवारी भले प्रदेश अध्यक्ष नहीं…

राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ का क्या होगा?

September 1, 2026

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सीईओ के चयन में क्या हो रहा है? सीईओ के चयन कि लिए बनी जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की टीम ने एक महीने से ज्यादा समय तक कवायद की है। लेकिन उसका क्या नतीजा निकला है यह किसी को पता नहीं है। बुधवार, दो सितंबर…

बिहार में 10वीं और 12वीं के बच्चे फेल नहीं होगें!

September 1, 2026

बिहार सरकार ने एक नई पहल की है। अब 10वीं और 12वीं के छात्र फेल होंगे तो उनको फेल नहीं लिखा जाएगा। फेल की जगह पर लिखा जाएगा, ‘कौशल के लिए पात्र’। सवाल है कि क्या इसके बाद उसको किसी कौशल में प्रशिक्षित करने का काम होगा? क्योंकि अगर कौशल विकास का काम सरकार व्यापक…

नेपाल में 955 मौते, 3,925 लोग लापता

September 1, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार, 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे सुरंगों में फंसे और मलबों में दबे लोगों के बचने की संभावना कम होती जा रही है। सोमवार, 31 अगस्त की शाम तक आए आंकड़ों के मुताबिक…

logo