सपा ने क्यों छोड़ा आईपैक का साथ?

Categorized as राजनीति

समाजवादी पार्टी ने चुनाव रणनीति बनाने औऱ चुनाव प्रबंधन करने वाली एजेंसी आईपैक के साथ करार खत्म कर लिया है। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने आईपैक से करार किया है। ध्यान रहे आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं, जिन्होंने 2012 का गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने में भाजपा और नरेंद्र मोदी की मदद की थी और फिर 2014 में लोकसभा चुनाव में रणनीति बनाने और प्रबंधन का काम किया था। उसके बाद उनके पूरे देश ने जाना। उन्होंने कई राज्यों में नेताओं के लिए काम किया। ममता बनर्जी को पिछला चुनाव उन्होंने लड़वाया था। लेकिन अब प्रशांत किशोर आईपैक से अलग हो गए हैं और अपनी राजनीति कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर के हटने के बाद प्रतीक जैन, विनेश चंदेल, ऋषिराज सिंह आदि आईपैक का संचालन करते हैं। यह टीम पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का चुनाव संभाल रही थी। कहा जा रहा है कि बंगाल में ममता की हार के बाद अखिलेश यादव ने आईपैक से करार तोड़ लिया है। लेकिन इसका असर कारण पश्चिम बंगाल का फैसला नहीं है, बल्कि एजेंसी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई है। असल में चुनाव से पहले जनवरी में ईडी ने आईपैक पर छापा मारा। ईडी ने कहा कि कोयला तस्करी का पैसा आईपैक के जरिए काले से सफेद किया गया है। उस समय इसे लेकर बड़ा हंगामा हुआ। बाद में ईडी ने चुनाव प्रचार के बीच छापा मारा और एक निदेशक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी ने इसके बाद ऋषिराज सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया। ईडी के चक्कर में आईपैक ने काम ही बंद कर दिया। बीच चुनाव में ममता बनर्जी की रणनीति का काम बंद हो गया। अखिलेश यादव ने इसी डर से आईपैक को छोड़ा। उनको लगा कि अगर चुनाव के बीच ईडी कार्रवाई करे, कंपनी के निदेशकों को गिरफ्तार करे और उनका कार्यालय बंद हो तब चुनाव पूरी तरह से पटरी से उतर जाएगा। उन्होंने आईपैक के ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से नहीं, बल्कि ईडी की चिंता में आईपैक का साथ छोड़ा है।


Previous News Next News

More News

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा: मायावती

September 21, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को तंज कसते हुये कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रचारित ‘पीडीए रथ’ में अपने लाल रंग का कम और आरएसएस/भाजपा के ‘भगवा’ रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया है। सुश्री मायावती ने एक्स पर लिखा यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी के लिये सपा प्रमुख का…

ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, ‘पूरे देश को कब तबाह कर दूं?’

September 21, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें ईरान पर बड़े हमले का विकल्प भी शामिल है। उन्होंने सवाल किया, “मैं पूरे देश को कब तबाह कर दूं?” ईरान को एक नई चेतावनी देते हुए श्री ट्रंप ने…

कांग्रेस अपने कारणों से हारी है

September 21, 2026

बहुत आदर्श स्थितियों के बावजूद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन यानी डूसू का चुनाव कांग्रेस हार गई। कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को सेंट्रल पैनल की चार में से एक भी सीट नहीं मिली। पिछले साल के चुनाव में एनएसयूआई ने एक सीट जीती थी और उससे पहले दो सीटें मिली थीं। यानी दो से एक…

logo