भारत का यूपीआई वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, लेनदेन होगा आसान: पीएम मोदी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई।  

इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) के बीच समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर हुए है, जिसके तहत दोनों देशों के केंद्रीय बैंक पेमेंट सिस्टम और डिजिटल पेमेंट इनोवेशन में सहयोग करेंगे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा,”भारत और वियतनाम ने फाइनेंशियल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए केंद्रीय बैंकों के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत भारत का यूपीआई और फास्ट पेमेंट सिस्टम जल्द ही लिंक होंगे।

इसके अलावा, भारत और वियतनाम ने द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 25 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। 

पीएम मोदी ने कहा,”महत्वपूर्ण खनिजों, दुर्लभ पृथ्वी धातुओं और ऊर्जा सहयोग में नई पहलों के माध्यम से, हम दोनों देशों की आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि दोनों देशों ने अपने संबंधों को कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनशिप के जरिए आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 

Also Read : ‘मतगणना नहीं, मनगणना हो रही’, अखिलेश ने 2027 में जीत का किया दावा

यूपीआई वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर सहित आठ से अधिक देशों में उपलब्ध है, जिससे भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन गया है। यूपीआई की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहुंच से प्रेषण में वृद्धि हो रही है, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिल रहा है और वैश्विक फिनटेक परिदृश्य में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है।

यूपीआई लेनदेन की संख्या अप्रैल में सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़कर 22.35 अरब हो गई है। वहीं, इनकी वैल्यू सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 29.03 लाख करोड़ रुपए हो गई है। 

यूपीआई ने 2016 में लॉन्च होने के बाद से अब तक का सबसे अधिक मासिक लेनदेन 22.64 अरब दर्ज किया है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारत के प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म ने पिछले एक दशक में लेनदेन की मात्रा में लगभग 12,000 गुना की असाधारण वृद्धि दर्ज की है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी

May 6, 2026

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।   वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और…

भारत का यूपीआई वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, लेनदेन होगा आसान: पीएम मोदी

May 6, 2026

भारत का यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा। यह जानकारी वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम से द्विपक्षीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई।   इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम (एसबीवी) के बीच समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षर हुए है,…

‘मतगणना नहीं, मनगणना हो रही’, अखिलेश ने 2027 में जीत का किया दावा

May 6, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए मतगणना की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ‘मतगणना नहीं, मनगणना’ हो रही है और 2027 के विधानसभा चुनाव को लोकतंत्र बचाने की निर्णायक लड़ाई बताया।  अखिलेश यादव ने लखनऊ में…

मध्य प्रदेश में कपास को ड्यूटी फ्री करने के प्रयास: सीएम मोहन यादव

May 6, 2026

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ है। राज्य सरकार कपास को ड्यूटी फ्री करने का भी प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के परमानंद गोविंदजीवाला सभागृह में उद्योगपतियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार कपास को…

पश्चिम बंगाल हिंसा पर ज्ञानेश कुमार का सख्त आदेश, दिए तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश

May 6, 2026

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। कई जगहों से हिंसा, झड़प और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। इसी को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि जो भी लोग हिंसा भड़काने या तोड़फोड़ में शामिल…

logo