झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।  

वहीं, वाणिज्य संकाय में 93.37 प्रतिशत और विज्ञान संकाय में 82.92 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पोर्टल पर देख सकते हैं। इस वर्ष की टॉपर लिस्ट में विज्ञान संकाय में धनबाद के एमडी मुस्तफा अंसारी ने 489 अंक हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पलामू के मोहम्मद फैजान आलम 483 अंकों के साथ दूसरे और आकांक्षा कुमारी (सिमरिया) व सना आफरीन (सरबदा हाईस्कूल) 481 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 

कला संकाय में बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंकों के साथ राज्य टॉप किया है, जबकि दुमका के अंकित कुमार देव (474 अंक) दूसरे और रांची की अंशु कुमारी (473 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य संकाय में जमशेदपुर के अजय प्रसाद और रांची की कृति कुमारी बर्मन ने 472 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया है, वहीं चाईबासा की प्रियांशु कुमारी 471 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। 

Also Read : भारत का यूपीआई वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम से जुड़ेगा, लेनदेन होगा आसान: पीएम मोदी

विज्ञान संकाय के विस्तृत परिणामों पर नजर डालें तो कुल 90,168 परीक्षार्थियों में से 74,771 सफल रहे। इनमें 61,589 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। जिलावार प्रदर्शन में लातेहार 93.25 प्रतिशत रिजल्ट के साथ विज्ञान में अव्वल रहा जबकि सिमडेगा 58.49 प्रतिशत के साथ सबसे निचले पायदान पर रहा। वा

णिज्य संकाय में 21,078 विद्यार्थियों में से 19,681 उत्तीर्ण हुए, जिसमें सिमडेगा जिले ने 99.57 प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में टॉप किया है। वाणिज्य में गढ़वा जिला 73.33 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रहा। कला संकाय में इस वर्ष रिकॉर्ड सफलता मिली है। कुल 2,11,095 परीक्षार्थियों में से 2,02,962 विद्यार्थी सफल हुए हैं। इस संकाय में 1,07,694 छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। 

जिलावार प्रदर्शन में गुमला जिला 99.52 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि खूंटी 99.46 प्रतिशत के साथ दूसरे और सिमडेगा 99.36 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पाकुड़ जिले का परिणाम कला संकाय में सबसे कम 89.24 प्रतिशत रहा। जैक अध्यक्ष ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

25 हजार रु प्रति माह वेतन तक पीएफ

September 17, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी ईपीएफओ के अनिवार्य दायरे में आ सकते हैं। नई सीमा…

logo