भारतीय नौसेना की यूनिट से टक्कर पर पाकिस्तान के राजनयिक को तलब कर भारत ने जताया कड़ा विरोध

Categorized as समाचार

भारत ने समुद्र में भारतीय नौसेना की एक यूनिट से टक्कर की घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के यहां स्थित उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के आचरण को अस्वीकार्य तथा गैर-पेशेवर बताया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई थी और इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी नौसैनिक पोत का आचरण अप्रैल 1991 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कहा कि वह संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां समुद्र में उचित सावधानी बरतें और दोनों देशों के बीच लागू संबंधित समझौतों का सम्मान करें, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। 

Also Read : एआई से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह: ट्रंप

विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग में भारत के प्रभारी राजनयिक को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।नयी दिल्ली, 16 सितंबर (वार्ता) भारत ने समुद्र में भारतीय नौसेना की एक यूनिट से टक्कर की घटना को गंभीरता से लेते हुए पाकिस्तान के यहां स्थित उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर पाकिस्तानी नौसैनिक यूनिट के आचरण को अस्वीकार्य तथा गैर-पेशेवर बताया और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई थी और इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी नौसैनिक पोत का आचरण अप्रैल 1991 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैनिकों की आवाजाही की अग्रिम सूचना से जुड़े समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है।

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर कहा कि वह संबंधित पाकिस्तानी अधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सभी सैन्य इकाइयां समुद्र में उचित सावधानी बरतें और दोनों देशों के बीच लागू संबंधित समझौतों का सम्मान करें, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस मामले में इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग में भारत के प्रभारी राजनयिक को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष इसी तरह का विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

25 हजार रु प्रति माह वेतन तक पीएफ

September 17, 2026

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी ईपीएफओ के अनिवार्य दायरे में आ सकते हैं। नई सीमा…

logo