ममता बनर्जी भ्रम में न रहें, मुख्यमंत्री की कुर्सी आपकी पैतृक संपत्ति नहीं: दिलीप घोष

Categorized as समाचार

पश्चिम बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री पद न छोड़ने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। इसलिए ममता बनर्जी किसी भ्रम में न रहें।

भाजपा विधायक दिलीप घोष ने बुधवार सुबह न्यूटाउन में ममता बनर्जी से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए कहा, “एक दिन हर किसी को यह दुनिया छोड़कर जाना ही है। राजनीतिक पद केवल सीमित समय के लिए होता है। यह गद्दी तो दो दिन की है, इसलिए किसी भ्रम में न रहें। यह किसी की पुश्तैनी संपत्ति नहीं है।

दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की जनता ने 15 साल का समय दिया। उन्होंने सिवाय हिंसा और भ्रष्टाचार के, बंगाल में कोई काम नहीं किया। टीएमसी के कार्यकाल में लोगों का जीना भी मुश्किल हो चुका था। इस डॉक्टर बेटी का रेप-मर्डर हुआ। उसे न्याय नहीं दिया गया, बल्कि पीड़िता की मां का टीएमसी के नेताओं ने अपमान किया। इन सभी बातों को जनता भूली नहीं है।

Also Read : हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन तक रहेंगे कार्यवाहक मुख्यमंत्री

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी क्या कह रही हैं, आज दुनिया को इससे मतलब नहीं है। दिलीप घोष क्या कह रहे हैं, इस बात को सुनना चाहिए।

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने आईएएनए से बात करते हुए कहा लोगों का साथ जरूरी है। अगर आप लोगों के साथ रहते हैं, तो जीत पक्की है। हम इसलिए जीते क्योंकि हम उनके साथ खड़े रहे। हमने शुरू से ही कहा था कि टीएमसी जीरो हो जाएगी।

शिशिर अधिकारी ने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी को) ओडिशा के जगन्नाथ मंदिर में घुसने से रोक दिया गया था, इसलिए उन्होंने दीघा में कल्चरल सेंटर बनवाया। उन्होंने इसके लिए सरकारी पैसों का इस्तेमाल किया। भगवान जगन्नाथ ने इसका जवाब दे दिया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo