क्या पीके ने विजय को जिताया?

Categorized as राजनीति

यह बात पूरी तरह से तो सही नहीं है लेकिन इसमें आंशिक सचाई है कि प्रशांत किशोर ने तमिल फिल्मों के सुपर सितारे विजय की पार्टी टीवीके को जीत की राह दिखाई। 2024 में जब विजय ने पार्टी बनाई थी तभी उनकी ओर से प्रशांत किशोर को संपर्क किया गया था। उस समय वे आईपैक से अलग हो गए थे और बिहार में अपनी राजनीति कर रहे थे। इसके बावजूद प्रशांत किशोर ने विजय का प्रस्ताव स्वीकार किया। जानकार सूत्रों का कहना है कि लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन ने पीके से संपर्क किया था।

दोनों के पुराने संबंध थे। आधव अर्जुन चुनाव विंग के सचिव हैं और विधानसभा चुनाव जीते भी हैं।

विजय की पार्टी के एक साल पूरे हुए तो इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय ने प्रशांत किशोर को भाई कहा थी और पीके ने ऐलान किया था कि तमिलनाडु में भले अभी सबसे लोकप्रिय बिहारी महेंद्र सिंह धोनी हों लेकिन एक साल बाद जब वे विजय को चुनाव जीता देंगे तो वे सबसे लोकप्रिय बिहारी होंगे। इस पर खूब तालियां बजी थीं। इसके बाद वे अपने चुनाव में बिजी हो गए और उनकी पार्टी बिहार में बुरी तरह से हारी। कहा जा रहा है कि इसके बाद प्रशांत किशोर ने विजय के लिए काम नहीं किया। हालांकि उन्होंने पहले ही विजय की पार्टी का संगठन, चुनाव की रूपरेखा, नारे और अन्य रणनीति तैयर कर दी थी। उम्मीदवारों के चयन की कसौटी आदि भी उन्होंने तय कर दी थी। इसलिए कह सकते हैं कि विजय की जीत में उनका योगदान है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo