विजय का बहुमत पूरा नहीं हुआ

Categorized as समाचार

चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपर स्टार और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी टीवीके प्रमुख विजय अपनी सरकार बनाने के लिए बहुमत का बंदोबस्त नहीं कर पाए हैं। बुधवार की देर शाम तक उनके पास 113 विधायकों की सूची तैयार थी, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 का है। उनकी अपनी पार्टी के 108 विधायक जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों का समर्थन उनको दिया है। कांग्रेस नेताओं ने विजय से मिल कर उनको समर्थन पत्र सौंप दिया है। डीएमके गठबंधन में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और कम्युनिस्ट पार्टियों ने विजय को समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

तभी कहा जा रहा है कि सात मई को होने वाला शपथ समारोह टल भी सकता है। इससे पहले बुधवार को विजय ने लोकभवन में राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने 113 विधायकों की सूची सौंपी। यह भी कहा जा रहा है कि राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। इस पर विजय ने समर्थन के लिए समय मांगा। गौरतलब है कि 234 सदस्यों की विधानसभा में टीवीके की 108 सीटें हैं, लेकिन विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह जाएंगी।

इस बीच खबर आई थी कि अन्ना डीएमके के 47 विधायकों में फूट पड़ गई है और सीवी षणमुगम के नेतृत्व में करीब 30 विधायक चाहते हैं कि पार्टी विजय को समर्थन दे। अन्ना डीएमके गठबंधन में शामिल पीएमके के चार विधायकों के भी विजय से मिलने की खबर आई थी। विजय कई और छोटी पार्टियों के संपर्क में बताए जा रहे हैं। यह भी खबर है कि उनकी पार्टी टीवीके ने बुधवार को अपने सभी नए चुने गए विधायकों को महाबलीपुरम के चेंगलपट्टू स्थित फोर पॉइंट्स नाम के रिसॉर्ट में शिफ्ट कर दिया है।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo