मोदी के यूपी पहुंचने का भी नैरेटिव

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी का आईटी सेल भले अभी बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। लेकिन न्यूज साइकिल में बने रहने का प्रयास उसकी ओर से लगातार होता है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुनाव क्षेत्र वाराणसी पहुंचे तो यह कोई अनहोनी बात नहीं है। प्रधानमंत्री घूमते ही रहते हैं और वाराणसी तो उनका चुनाव क्षेत्र है। लेकिन भाजपा की ओर से ऐसा नैरेटिव बनाया गया, जैसे अब प्रधानमंत्री ने अगले साल के उत्तर प्रदेश के चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। इसी रूप में उनकी यात्रा को प्रचारित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित किया और कांग्रेस व सपा सहित तमाम विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं को अधिकार देना चाहते थे लेकिन विपक्ष ने उसमें अड़ंगा लगा दिया। महिला अधिकार का मैसेज बनवाने का साथ साथ भाजपा की ओर से यह प्रचार शुरू हुआ कि अभी पश्चिम बंगाल का चुनाव समाप्त भी नहीं हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी अगले चुनाव वाले राज्य में पहुंच गए। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में 27 अप्रैल को प्रचार बंद हुआ और 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री वाराणसी में रैली को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल में लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे थे। इस नैरेटिव में चाहे जितनी सचाई हो लेकिन यह सवाल तो है कि कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेता क्या करते हैं? समाजवादी पार्टी तो फिर भी उत्तर प्रदेश में कुछ मेहनत कर रही है लेकिन भाजपा से पूरे देश में लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस न पश्चिम बंगाल में लड़ती दिखी और न अभी राष्ट्रीय स्तर पर कहीं दिख रही है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo