छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट घोषित: 10वीं में 77.15 और 12वीं में 83.04 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10वीं और 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ डिजीलॉकर पोर्टल पर परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं। ऐसे में जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब अपने रोल नंबर और कैप्चा कोड के माध्यम से परिणाम चेक कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  

इस वर्ष छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 77.15 रहा। वहीं, इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर बाजी मारी। मैट्रिक की परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 81 और लड़कों का पासिंग प्रतिशत 72 रहा।

Also Read : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68 प्रतिशत मतदान

वहीं, इस वर्ष छत्तीसगढ़ 12वीं की बोर्ड परीक्षा का कुल उत्तीर्णता प्रतिशत 83.04 रहा। इसमें भी लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से बेहतर रहा और उत्तीर्णता प्रतिशत 86.4 दर्ज किया गया। वहीं, लड़कों का उत्तीर्णता प्रतिशत 78.8 रहा।

छत्तीसगढ़ 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 3 छात्र-छात्राओं ने 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। तीनों स्टूडेंट्स ने संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में टॉप किया है, जिनमें अर्जुंदा की संध्या नायक, बलोदा की परीरानी प्रधान, और मुंगेली के अशुल शर्मा शामिल हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में बलौदाबाजार जिले के जिज्ञासु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले सीजीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद अपनी कक्षा के अनुसार दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। फिर एक नया पेज खुलेगा, वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। परिणाम चेक करने के बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo