ट्रंप ने राइफल लेकर ईरान को चेताया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने ईरान को चेतावनी देने के लिए अजीबोगरीब तरीका आजमाया। राष्ट्रपति ट्रंप ने राइफल हाथ में लेकर एक तस्वीर जारी की और ईरान को धमकी देते हुए कहा कि जल्दी समझदार बनो, अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी। ट्रंप ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। गौरतलब है कि अमेरिका और इजराइल मिल कर ईरान के ऊपर एक महीने से ज्यादा समय तक हमला कर चुके हैं और उसके बाद युद्धविराम हुआ था, जो अभी चल रहा है।

बहरहाल, ट्रंप ने राइफल वाली फोटो के साथ पोस्ट में लिखा है, “नो मोर मिस्टर नाइस गाय”। इसका मतलब है कि अब ज्यादा देर नरमी नहीं बरती जाएगी।  उन्होंने ईरान के साथ उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर चल रही बातचीत की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई और कहा कि ईरान खुद को संभाल नहीं पा रहा है। ट्रंप ने कहा है कि अगर जल्दी कोई समझौता नहीं हुआ, तो अमेरिका और सख्त रुख अपना सकता है।

इस बीच अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रक्षा बजट बढ़ाने की पैरवी की है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन के 1.5 ट्रिलियन डॉलर के रक्षा बजट प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट मौजूदा समय की जरूरत और सुरक्षा हालात की गंभीरता को दर्शाता है। हेगसेथ ने कांग्रेस में सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें खुशी है कि इस बजट प्रस्ताव के समर्थन में गवाही देने का मौका मिला।

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में शिकायत की है। ‘तेहरान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने एक चिट्ठी में अमेरिका पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके जहाजों को जब्त करके ‘समुद्री डकैती’ की है। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी ने कहा कि अमेरिका ने ‘मैजेस्टिक’ और ‘टिफनी’ नाम के जहाजों को कब्जे में लिया और लगभग 38 लाख बैरल ईरानी तेल भी जब्त कर लिया। उनके मुताबिक यह कदम गैरकानूनी है और यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार में दखल देने जैसा है।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo