बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़

Categorized as समाचार

पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी के विकल्प वाली बटन को ब्लॉक किया गया, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से वंचित हो गए। भाजपा ने चुनाव आयोग से घटना पर संज्ञान लेने की अपील की है।

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई वीडियो शेयर किए। इन वीडियो में भाजपा के चिन्ह के सामने की बटन को ब्लॉक किया गया था। वीडियो बना रहे व्यक्ति चुनाव कर्मचारियों से शिकायत करते हुए नजर आए। उन्होंने दावा किया फाल्टा के हरिणडांगा हाई स्कूल में बने मतदान केंद्र के कमरा नंबर दो और बूथ-189 पर मतदान प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही कई अन्य बूथ भी हैं।

अमित मालवीय ने पोस्ट में लिखा ममता बनर्जी इसी चीज का बचाव कर रही थीं, जब उन्होंने जहांगीर खान के लिए आवाज उठाई थी। कई पोलिंग बूथों पर भाजपा को वोट देने का विकल्प टेप लगाकर ब्लॉक कर दिया गया है, जिससे वोटर अपना पसंदीदा उम्मीदवार चुनने से प्रभावी रूप से वंचित हो गए हैं।

Also Read : गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

भाजपा नेता ने आगे लिखा यही तथाकथित ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ है। वही तरीका, जिसने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को अपनी लोकसभा सीट हासिल करने में मदद की थी। हम फाल्टा के उन सभी प्रभावित बूथों पर तत्काल दोबारा चुनाव कराने की मांग करते हैं, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं।

बता दें कि डायमंड हार्बर की फाल्टा विधानसभा सीट से भाजपा ने देबांशु पांडा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि इस निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान हैं।

जहांगीर खान पिछले दिनों चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा के साथ विवाद को लेकर चर्चा में आए। अजय पाल शर्मा ने जहांगीर के परिवारों को सख्त लहजे में कानून का पालन करने को कहा था। अधिकारी ने कहा वे (टीएमसी उम्मीदवार) अपने व्यवहार में सुधार करें, नहीं तो बाद में परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर ने पलटवार करते हुए कहा था कि वे डरने वाले नहीं हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo