गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के विकास के लिए नई जीवनरेखा : पीएम मोदी

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की नई ‘जीवनरेखा’ बताया और कहा कि यह परियोजना राज्य की तरक्की को नई गति देगी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। उन्होंने कहा जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और पूरे देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक विकास के इस दौर में उनके किनारे से गुजरता यह एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा। इसमें हमारे विकास के विजन के साथ-साथ हमारी समृद्ध विरासत की झलक भी मिलती है। उन्होंने राज्य के करोड़ों लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे एक ‘अद्भुत संयोग’ भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार मां गंगा के सान्निध्य में रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और मंगलवार को वाराणसी में भी थे।

पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में तेजी से बन रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का अवसर मिला था।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि तब मैंने कहा था कि ये नए एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं। ये आधुनिक हस्तरेखाएं आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं।

Also Read : पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए वोटिंग, पीएम मोदी बोले लोग भयमुक्त होकर दे रहे वोट

अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का एक अहम दिन है, क्योंकि राज्य में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि भारी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा पहले चरण की तरह ही इस बार भी लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट देने जा रहे हैं। लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 दशकों में ऐसा माहौल नहीं देखा गया था, जहां लोग इतनी निर्भीकता के साथ मतदान कर रहे हों।

प्रधानमंत्री ने कहा लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं, यह हमारे संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपने अधिकारों के प्रति इतने जागरूक हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने हाल के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा की जीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की और इतिहास रचा। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायत के चुनावों में भाजपा ने 80 से 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि पांच राज्यों में चल रहे चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कहा 4 मई को आने वाले नतीजे विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति को नई ऊर्जा देंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo