निशांत की यात्रा से तेज होगी राजनीति

Categorized as राजनीति

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार तीन मई से बिहार की यात्रा करने वाले हैं। अपने पिता की तरह उनकी भी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी। नीतीश ने अपने 20 साल के शासन में डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्राएं की हैं। हर यात्रा का उनको राजनीति लाभ मिला। लोगों के बीच उनके प्रति भरोसा बना। लेकिन निशांत की यात्रा कोई भरोसा हासिल करने के लिए नहीं हो रही है। तीन मई से शुरू हो रही यात्रा का मकसद विशुद्ध रूप से राजनीतिक है। असल में नीतीश की टीम में और उनके परिवार में कई सदस्य ऐसे हैं, जो मानते हैं कि निशांत की शुरुआत उप मुख्यमंत्री से नहीं होनी चाहिए। उनका कहना है कि निशांत सीधे मुख्यमंत्री बनें। पता नहीं उन लोगों ने कैसे नीतीश को इसके लिए तैयार किया। लेकिन कहा जा रहा है कि नीतीश की सहमति से यात्रा हो रही है।

इसका अर्थ है कि जनता दल यू के नेताओं का एक खेमा किसी न किसी रूप में भाजपा के ऊपर दबाव बनाए रखना चाहता है। वह भाजपा को कम्फर्टेबल नहीं होने देना चाहता है। ध्यान रहे जनता दल यू के 85 विधायक हैं। लेकिन निशांत तो विधायक दल के नेता बने हैं और न उन्होंने संगठन में कोई जगह ली है। संगठन अभी नीतीश कुमार के हाथ में है। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। आने वाले दिनों में यात्रा के जरिए निशांत को नेता बनाने का प्रयास होगा। उनको सबसे पहले कुर्मी का नेता बनाया जाएगा। यह भी भाजपा पर दबाव बनाने की ही रणनीति है। नीतीश जब तक पूरी तरह राजनीति की कमान संभाले रहे तब तक उन्होंने भाजपा के अंदर भी कोईरी या कुर्मी नेता नहीं उभरने दिया। उनको पता है कि लालू प्रसाद की राजद के खिलाफ गैर यादव पिछड़ी जातियों की राजनीति कोईरी, कुर्मी, धानुक समीकरण से ही हो सकती है। ऐसा माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सम्राट चौधरी इस राजनीति के भी वारिस हो गए। लेकिन नीतीश की पार्टी अभी कुर्मी राजनीति का स्पेस उनको नहीं देना चाहती है। भाजपा अगर बंगाल में नहीं जीत पाती है तो आने वाले दिनों में बिहार में जनता दल यू का दबाव ज्यादा बढ़ेगा।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo