अनिल अग्रवाल ने दूसरा मोर्चा खोला

Categorized as राजनीति

वेदांता के मालिक अनिल अग्रवाल चुप नहीं बैठ रहे हैं। एक तरफ उनको घेरने और कमजोर करने के प्रयासों की खबर आ रही है तो दूसरी ओर वे नया मोर्चा खोल रहे हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में वेदांता के थर्मल पावर प्लांट में विस्फोट हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ तो नाम लेकर अनिल अग्रवाल को आरोपी बनाया गया। कई कारोबारी हस्तियों ने इस पर सवाल उठाए। अब खुद अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया में एक लंबी पोस्ट लिख कर एक नया मोर्चा खोला है। उन्होंने लिखा है कि इस प्लांट में उन्होंने सर्वोच्च सावधानी बरती। उन्होंने लिखा कि हिंदुस्तान की सबसे भरोसेमंद कंपनी एनटीपीसी और जीई की साझेदारी वाली एनजीएसएल को इस प्लांट की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा था।

उन्होंने और कई बातें लिखी है। अनिल अग्रवाल ने अपने युवा बेटे अग्निवेश की मौत और 25 मजदूरों की मौत को एक साथ जोड़ा है। सबको परिवार का सदस्य बताया है। यह भी लिखा है कि सबको मुआवजा मिल चुका है। लेकिन एनटीपीसी को सुरक्षा का काम आउटसोर्स किए जाने की बात का जिक्र करके उन्होंने बताया है कि उनका प्लांट का देखभाल भारत सरकार की कंपनी कर रही थी। गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने जेपी एसोसिएट्स की बिक्री वाले प्रकरण में खुल कर अपनी राय रखी थी। सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि कैसे जेपी गौड़ चाहते थे कि जेपी एसोसिएट्स वे खरीदें और उन्होंने इसके लिए उन्होंने बोली भी लगाई थी। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनकी बोली सबसे बड़ी थी फिर भी उसे खारिज कर दिया गया। उन्होंने इसे अदालत में चुनौती भी दी लेकिन वहां से भी उनको निराशा हाथ लगी। इसके बाद उनके ऊपर हमले बढ़ गए।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo