त्रिवेदी को बांग्लादेश भेजने का दांव

Categorized as राजनीति

भारतीय जनता पार्टी चुनावों के समय हर तरह के उपाय आजमाती है। उपाय बहुत छोटा भी हो सकता है और संभव है कि उसका राजनीतिक असर नहीं हो फिर भी भाजपा प्रयास जरूर करती है। ऐसा ही एक प्रयास दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश का उच्चायुक्त बनाने का है। दिनेश त्रिवेदी गुजरात के रहने वाले हैं। उनका पश्चिम बंगाल से जुड़ाव सिर्फ इतना है कि ममता बनर्जी ने उनको बैरकपुर सीट से चुनाव लड़ाया थी और सांसद बनाया था। बाद में थोड़े समय के लिए रेल मंत्री भी बनवाया था। केंद्र सरकार ने उनको बांग्लादेश का उच्चायुक्त बना कर यह मैसेज दिया है कि बांग्लादेश के साथ भारत के संबंधों को बेहतर किया जाएगा। इसका कितना असर होगा या दिनेश त्रिवेदी की वजह से भद्र लोक के कितने ब्राह्मण भाजपा की ओर आकर्षित होंगे यह नहीं कहा जा सकता है। लेकिन भाजपा ने प्रयास किया।

इससे पहले केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष बनवाया। प्रधानमंत्री नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष होते हैं। नियुक्ति के बाद लाहिड़ी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं। इसी तरह केंद्र सराकर ने वैज्ञानिक गोवर्धन दास को नीति आयोग का सदस्य बनाया। वे भी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये सब प्रतीकात्मक कदम हैं लेकिन राजनीति में ऐसे कदमों का भी महत्व होता है। इन कदमों के असर का आकलन अभी नहीं किया जा सकता है। लेकिन इससे यह अंदाजा जरुर होता है कि भाजपा कैसे चुनाव लड़ती है।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo