पूरा ‘इंडिया’ ब्लॉक ममता के साथ

Categorized as राजनीति

विपक्षी राजनीति के कई विरोधाभास ऐसे हैं, जो दिल्ली में भले कम दिखाई दें लेकिन चुनावी या जमीनी राजनीति पर बहुत साफ नजर आते हैं। ऐसा ही विरोधाभास पश्चिम बंगाल के चुनाव में दिख रहा है। एक तो यह है कि विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की पार्टियां आपस में लड़ रही हैं। लेकिन इससे बड़ा विरोधाभास यह है कि दिल्ली में और संसद की राजनीति में कांग्रेस का साथ देने वाली पार्टियां वहां खुल कर ममता बनर्जी के साथ खड़ी हैं। हेमंत सोरेन से लेकर तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव से लेकर अरविंद केजरीवाल तक ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस की परवाह नहीं की है। कांग्रेस भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है लेकिन उसकी लड़ाई कोई गंभीर नहीं दिख रही है। ऐसा लग रहा है कि वह तीन या चार जिलों की चुनिंदा सीटों पर लड़ रही है। बाकी पर उसने वॉकओवर दिया हुआ है। इसके बावजूद अन्य सहयोगी पार्टियों की राजनीति दिलचस्प है। इससे यह भी सवाल उठता है कि क्या वे कांग्रेस से दूरी दिखा रहे हैं?

यह सवाल बिहार और झारखंड की सहयोगी पार्टियों को लेकर ज्यादा उठ रहा है। झारखंड में कांग्रेस पार्टी और जेएमएम का तालमेल है। कांग्रेस राज्य की जेएमएम नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा है। लेकिन जेएमएम के नेता और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के लिए प्रचार किया। उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी का उम्मीदवार भी नहीं उतारा, जबकि झारखंड से लगती सीमा में पुरुलिया, बांकुड़ा, झारग्राम या पूरे जंगलमहल इलाके में आदिवासी आबादी बहुत है। संथाल आदिवासियों की भी संख्या अच्छी खासी है।

पर हेमंत सोरेन ने उम्मीदवार नहीं उतारा ताकि ममता बनर्जी को नुकसान न हो। उन्होंने असम में कांग्रेस के लिए ऐसी परवाह नहीं की थी। हेमंत ने असम में आदिवासी बहुल सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ जाकर प्रचार किया था। इसी तरह तेजस्वी यादव ने भी पश्चिम बंगाल में प्रचार किया। उन्होंने भी पश्चिम बंगाल में उम्मीदवार नहीं उतारे। लेकिन केरल में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारे और उनके लिए प्रचार भी किया। ध्यान रहे केरल एकमात्र राज्य है, जहां कांग्रेस चुनाव जीतने की उम्मीद कर रही है।

अरविंद केजरीवाल का मामला समझ में आता है क्योंकि वे विपक्षी गठबंधन से अलग हो गए हैं और कांग्रेस के ऊपर लगातार हमला कर रहे हैं। अगले साल उन्होंने पंजाब में कांग्रेस से सीधे लड़ना है और गोवा व गुजरात में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना है। इसलिए वे ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने गए। लेकिन अगले साल उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ना है। अगले साल मार्च में ही चुनाव है। दोनों ने लोकसभा का चुनाव साथ मिल कर लड़ा था। अगर विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस के प्रति सद्भाव होता तो वे पश्चिम बंगाल में तालमेल कर सकती थीं। लेकिन सबने कांग्रेस को अकेले लड़ने के लिए छोड़ दिया। दो बार से कांग्रेस और लेफ्ट तालमेल करके लड़ रहे थे। लेकिन इस बार कांग्रेस के साथ भी तालमेल नहीं हुआ। जाहिर है समाजवादी पार्टी, राजद, जेएमएम और आम आदमी पार्टी सब कांग्रेस के साथ रहते हुए उससे दूरी बना कर राजनीति कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इससे कुछ बेहद दिलचस्प घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo