जबलपुर में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा

Categorized as समाचार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम में गुरुवार की शाम को पर्यटकों से भरा एक क्रूज डूब गया। हादसा खमरिया टापू के पास हुआ। पहले बताया जा रहा था कि क्रूज में 30 लोग सवार थे। हालांकि बाद में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 40 से 45 लोग क्रूज पर सवार थे, जो इसका क्षमता से बहुत ज्यादा था। क्रूज पर सवार लोगों में से 15 लोग तैरकर बाहर निकल गए हैं। यह भी खबर आई है कि क्रूज पर सवार लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।

राहत व बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और उसने लापता लोगों की तलाश शुरू की। देर शाम तक छह शव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि 15 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और डूब गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया है।


Previous News Next News

More News

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

May 1, 2026

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी डैम पर गुरुवार को हुए क्रूज बोट हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 24 लोगों को जीवित बचा लिया गया है, जिसमें से कुछ लोगों का इलाज चल रहा है। …

डोनाल्ड ट्रंप का सत्ता व्याकरण

May 1, 2026

डोनाल्ड ट्रंप इतिहास की दुर्घटना नहीं हैं; वे उन तनावों की सबसे तीखी अभिव्यक्ति हैं जो अमेरिका लंबे समय से ढोता आया है—विमर्श बनाम प्रदर्शन, धैर्य बनाम अधीरता, अनुच्छेद बनाम ट्वीट। उन्होंने एक पुराने भूख को नई, डिजिटल आवाज़ दी, और वह आवाज़ उस भूख से भी तेज निकली जिसे वह व्यक्त करती थी। “मेरी…

एक्जिट पोल की दिशा साफ है

May 1, 2026

भारत में ओपिनियन पोल और एक्जिट पोल दोनों पर भरोसा नहीं किया जाता है। इनके नतीजे, जिसके पक्ष में जाते हैं वह भी सवाल उठाता है और जिसके खिलाफ बताए जाते हैं वह तो खैर यकीन नहीं ही करता है। आम आदमी भी मनोरंजन के लिए ओपिनियन और एक्जिट पोल देखता है। यही कारण है…

बंगाल के 34 लाख मतदाताओं का क्या होगा

May 1, 2026

पश्चिम बंगाल के 34 लाख मतदाताओं का भविष्य अधर में है। इनमें से 27 लाख आठ हजार से कुछ ज्यादा लोग तो ऐसे हैं, जिनके पास जरूरी कागजात हैं। इनको तार्किक विसंगति के आधार पर मतदाता सूची से बाहर किया गया है। इनके मामले सुनने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 19 न्यायाधिकरण बनाए हैं, जिसमें…

महाविकास अघाड़ी की एकता पर संकट

May 1, 2026

उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने निजी रूप से उनसे मिल कर कहा था कि वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार के रूप में विधान परिषद में जाएं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी उद्धव ठाकरे से यही…

logo