हर फॉर्मूला आजमाएंगे एमके स्टालिन

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चुनाव जीतने के लिए हर फॉर्मूला आजमाएंगे। बिहार या झारखंड जैसे गरीब और पिछड़े राज्यों में जो फॉर्मूले आजमाए गए थे और चुनाव जीते गए थे वो सब स्टालिन भी आजमा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का चुनाव घोषणापत्र जारी किया तो उसमें कहा कि सरकार बनी तो उनकी सरकार हर परिवार की महिला मुखिया को आठ हजार रुपए का एक कूपन देगी, जिससे वे फ्रीज, वॉशिंग मशीन या घर का कोई दूसरा इलेक्ट्रिक सामान खरीद सकेगी। यह बिहार का फॉर्मूला है। जहां चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए डाले गए। कहा गया कि इससे वे बिजनेस का कोई प्रस्ताव तैयार करें और सरकार को दें। दोनों में थोड़ा फर्क है लेकिन महिलाओं को एकमुश्त राशि देने का आइडिया एक जैसा है।

इसी तरह झारखंड ने और दूसरे कई राज्यों ने, जिनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे राज्य भी शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं को सम्मान राशि देने का ऐलान किया या देना शुरू किया। तमिलनाडु में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलते हैं, जिसे स्टालिन ने बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार बनी तो हर महीने उनको दो हजार रुपए दिए जाएंगे। असल में सरकारें महिला मतदाताओं को चुनाव जीतने का ट्रंप कार्ड मान रही हैं। जाति से निरपेक्ष होकर महिलाएं उन पार्टियों को वोट दे रही हैं, जो पैसे बांट रही है। बिना किसी अपवाद के देश के हर राज्य में महिलाओं को पैसे बांटने का कार्ड सफल रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भी लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली मासिक सहायता को एक हजार से बढ़ा कर डेढ़ हजार कर दिया है। अनुसूचित जाति, जनजाति समूह की महिलाओं को हर महीने दो सौ रुपए ज्यादा यानी 17 सौ रुपए मिलेंगे।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo