गुजरात में पैसे बांटेंगे केजरीवाल

Categorized as राजनीति

आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगले साल पंजाब का चुनाव है, जहां उनको अपनी सरकार बचानी है तो दूसरी ओर गोवा और गुजरात में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक संभावना को समाप्त करना है। गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की पार्टी को गोवा में छह फीसदी के करीब वोट मिले थे। उन्होंने और ममता बनर्जी ने गोवा में कांग्रेस की हार सुनिश्चित की थी। इसी तरह गुजरात के चुनाव में केजरीवाल की पार्टी ने 13 फीसदी वोट हासिल किए थे और पहली बार ऐसा हुआ कि कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी भी नहीं बन पाई, जबकि उससे पहले यानी 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी थी।

बहरहाल, गुजरात चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में केजरीवाल ने ऐलान किया है कि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वे हर महिला को एक एक हजार रुपए देंगे। सोचें, दिल्ली में उन्होंने महिलाओं को नकद रुपए देने की घोषणा की थी, जिस पर अमल नहीं किया। भाजपा ने भी महिलाओं को नकद रुपए देने का वादा करके चुनाव जीता लेकिन एक साल बाद तक भाजपा महिलाओं को रुपए नहीं दे रही है। पंजाब में जरुर आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं को पैसे देती है। लेकिन गुजरात में, जहां प्रति व्यक्ति आय काफी अच्छी है और उसी गुजरात मॉडल को दिखा कर नरेंद्र मोदी देश भर में जीते थे। वहां क्या केजरीवाल का एक एक हजार रुपया देने का दांव चलेगा? उनकी पार्टी इसकी चिंता नहीं कर रही है। आप के एक नेता का कहना है कि उनका मकसद किसी तरह से कांग्रेस को रोकना है। इस बार आप का लक्ष्य वोट प्रतिशत में कांग्रेस से आगे निकलने का है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo