तेल, गैस की कमी सरकार क्यों नहीं मान रही?

Categorized as राजनीति

यह बड़ी हैरानी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में भाषण दिया तो कहा कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। हर दिन कई मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही है तो उसमें कहा जा रहा है कि तेल और गैस की कोई कमी नहीं है। लेकिन असल में पूरे देश में तेल और गैस की कमी है। यह मानने में सरकार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि हो सकता है कि सरकार कमी स्वीकार कर ले तो और ज्यादा पैनिक हो जाए। लेकिन किसी न किसी तरह से लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है। तभी लोग तेल और गैस के लिए लाइन लगा रहे हैं।

असल में भारत की बड़ी पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने उधार तेल देना बंद कर दिया है। पहले खुदरा विक्रेताओं या पेट्रोल पम्प वालों को टैंकर लेने के लिए एडवांस भुगतान नहीं करना पड़ता था। इंडियन ऑयल तो पांच दिन का क्रेडिट देता था। यानी पम्प मालिक तेल लेने के बाद पैसा देते थे। अब कंपनियों ने पैसा पहले लेना शुरू किया है। इससे ग्रामीण इलाकों में सप्लाई प्रभावित हुई थी। तभी लोग बड़े पेट्रोल पम्प पर जाकर लाइन लगने लगे हैं। ऐसे ही रसोई गैस के सिलेंडर की सप्लाई कम है तो लोग चार बजे सुबह से लाइन लग रहे हैं। सरकार लोगों से पीएनजी कनेक्शन यानी पाइप लाइन गैस की ओर शिफ्ट करने को कह रही है। लेकिन राजधानी दिल्ली में बुधवार को कुछ इलाकों में पीएनजी की सप्लाई भी बंद रही। रसोई गैस का सिलेंडर लेने के बाद तो नागरिक उसका मालिक खुद होता है लेकिन पीएनजी कनेक्शन में तो मालिक सरकार है। वह जब चाहे और जितनी देर के लिए चाहे कनेक्शन बंद कर सकती है।


Previous News Next News

More News

ज्ञानेश के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार, 25 सितंबर को कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने सभी राज्यों की राजधानी में शुक्रवार को मार्च निकाला और प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। गौरतलब है कि एक दिन पहले गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष…

नेहा बोरा जंतर मंतर पहुंची, सीजेपी का प्रदर्शन टला

September 26, 2026

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी ने पहले तो 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। सीजेपी के नेताओं ने कहा है कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तो सीजेपी दो अक्टूबर से देश भर में प्रदर्शन करेगी। पहले सीजेपी के संस्थापक…

सुप्रीम कोर्ट और बॉम्ब हाई कोर्ट में याचिका

September 26, 2026

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से चुनाव आयोग को चलाने के ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के बाद अब मामला अदालत में पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने याचिका दायर की है तो दो याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट में दर्ज की गई हैं। दोनों अदालतों में दायर याचिकाओं…

भाजपा की दो सहयोगी पार्टियों ने उठाए सवाल

September 26, 2026

नई दिल्ली। देश की विपक्षी पार्टियां तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ऊपर हमला कर ही रही हैं अब दो सहयोगी पार्टियों ने भी सवाल उठाए हैं। बिहार की दो सहयोगी पार्टियों के नेताओं ने चुनाव आयोग से ज्यादा स्पष्टता से अपनी बात रखने को कहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पहले यह…

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

September 26, 2026

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों…

logo