हेमंत को नहीं मना सकी कांग्रेस

Categorized as राजनीति

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम का दौरा किया तो उसके तुरंत बाद असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई और प्रभारी जितेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि किसी ने उनको मनाने का ईमानदारी से प्रयास नहीं किया। खबर है कि हेमंत सोरेन की पार्टी असम में विधानसभा का चुनाव लड़ रही है। झारखंड मुक्त मोर्चा ने पश्चिम बंगाल में भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि यह पता नहीं है कि वह कितनी सीटों पर लड़ेगी। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में तो ममता बनर्जी के कुछ करीबी लोग उनके संपर्क में हैं और वहां के लिए कुछ बात हो रही है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सात फीसदी के करीब आदिवासी आबादी है, जिसमें सबसे ज्यादा हिस्सा संथाल आदिवासियों का है। पिछले दिनों संथाल आदिवासि.यों के सम्मेलन में ही हिस्सा लेने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गई थीं। वे खुद संथाल आदिवासी हैं। हेमंत सोरेन भी इसी समुदाय से आते हैं। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को अकेले लड़ना है और उसको पता है कि मालदा और मुर्शिदाबाद के छोटे से इलाके को छोड़ कर उसे कहीं कुछ हासिल नहीं होना है। उसके पास 294 सीटों में दो सौ से ज्यादा सीटों पर लड़ने के लिए अच्छे उम्मीगदवार नहीं हैं। ऐसे में वह हेमंत सोरेन से तालमेल करके उनको झारखंड से लगते दक्षिणी बंगाल इलाके में और उत्तर बंगाल के आदिवासी बहुल इलाकों में अच्छी खासी सीटें दे सकती थी। वह उनसे असम में भी कुछ सीटें देकर तालमेल कर सकती थी। लेकिन उनसे तालमेल को कांग्रेस नेता गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo