बंगाल में 92 फीसदी मतदान

Categorized as समाचार

कोलकाता/चेन्नई। पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों के मतदान में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बना है। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने पर वोटिंग का आंकड़ा 92 फीसदी तक पहुंच गया। इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। उधर तमिलनाडु की सभी 234 सीटों के पर हुए चुनाव में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ। राज्य में 85 फीसदी के करीब लोगों ने वोट डाले। पहली बार तमिलनाडु में मतदान का आंकड़ा इतना पहुंचा है। दोनों राज्यों में इससे पहले कभी इतना मतदान नहीं हुआ था। तमिलनाडु में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा, जबकि पश्चिम बंगाल में कई इलाकों में हिंसक झड़प और मारपीट की घटनाएं हुईं।

चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार की शाम आठ बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 92.10 फीसदी मतदान हुआ।

वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 84.72 फीसदी वोटिंग हुई। इन आंकड़ों में कुछ और बढ़ोतरी होने की संभावना है क्योंकि देर शाम तक कई इलाकों में मतदान चल रहा था क्योंकि लोग पांच बजे से पहले मतदान केंद्र पर पहुंच कर लाइन में लग गए थे। गौरतलब है कि इससे पहले असम, केरल और पुडुचेरी में नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। इन राज्यों में भी रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91 फीसदी, पुडुचेरी में 90 फीसदी और केरल में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27 फीसदी मतदान हुआ था।

मतदान समाप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘बंगाल की जनता ने एसआईआर के विरोध में बंपर वोटिंग की है’। दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। हेलीकॉप्टर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ढलता हुआ सूरज दिख रहा है। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा, ‘तृणमूल के भ्रष्टाचार और गुंडाराज का सूरज ढल चुका है’।

बहरहाल, गुरुवार को पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के दौरान दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा के उम्मीदवार सुवेंदु सरकार से मारपीट हुई। भीड़ ने उनको दौड़ा दौड़ाकर पीटा। उनका सुरक्षाकर्मी उनके साथ था। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। उधर पश्चिम बर्धमान के आसनसोल दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। बीरभूम के बोधपुर गांव में ईवीएम खराब होने के बाद लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव कर दिया। घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पश्चिम बर्धमान जिले की कुल्टी विधानसभा में एक बूथ पर ईवीएम में खराबी के कारण करीब दो घंटे तक वोटिंग प्रभावित रही। उधर उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में सीआरपीएफ के जवानों ने मतदान केंद्र के पास जमा भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल ने बल प्रयोग भी किया।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo