मोदी, ममता ने किया जीत का दावा

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर रिकॉर्ड मतदान हुआ। गुरुवार को जिस समय मतदान चल रहा था उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चरण की सीटों पर चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे तो राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पदयात्रा कर रही थीं। दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा की और हावड़ा में रोड शो किया। ममता बनर्जी ने अपने चुनाव क्षेत्र भबानीपुर में पदयात्रा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी जनसभा में जीत का दावा किया और कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि चार मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। मोदी ने कहा, ‘टीएमसी हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं’। उन्होंने महिला आरक्षण के लिए संसद में लाए गए संशोधन बिल के विफल होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन टीएमसी ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘टीएमसी की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं’।

दूसरी ओर ममता बनर्जी ने अपने चुनाव क्षेत्र भबानीपुर में पदयात्रा की। वहां 29 अप्रैल को चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग एसआईआर के विरोध में हुई है। उनकी पार्टी तृणमूल ने प्रधानमंत्री की रैली के बाद उनके ऊपर निशाना साधा और तंज करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘न आए हो, न आओगे’। बहरहाल, पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान होगा। 2021 के विधानसभा चुनावों में इन 142 सीटों में से 114 पर तृणमूल कांग्रेस को जीत मिली थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 27 सीटें मिली थीं।


Previous News Next News

More News

चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव: निर्वाचन आयोग

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को चार राज्यों में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन 28 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो रहा है। ये सीटें बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की हैं। स्नातक और…

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की, जिसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश में होने के आसार हैं जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 10 में से आठ सीटें बरकरार रख सकती है तथा समाजवादी पार्टी को एक सीट का फायदा…

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा की शीर्ष हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया और इस दौरान दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जबकि यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित…

मुंबई उच्च न्यायालय ने सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

September 22, 2026

मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ध्वनि और वायु प्रदूषण के बिना भी त्योहार मनाए जा सकते हैं। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने गणेशोत्सव के दौरान यह आदेश पारित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि धार्मिक जुलूसों…

जमुई मामले पर बदनामी झेल रहा बिहार, सम्राट चौधरी इस्तीफा दें: तेजस्वी यादव

September 22, 2026

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी…

logo