शेयर बाजार की सीमाएं

Categorized as संपादकीय

वित्तीय संपत्तियों में निवेश करवाना सरकारों की नीति रही है। इससे शेयर सूचकांक उछले और अर्थव्यवस्था चमकती दिखी। लेकिन इसकी कीमत उन निवेशकों ने चुकाई, जो उस चमक से चकाचौंध होकर उस ओर खिंचते चले गए।

कोरोना काल के समय से भारत में शेयर बाजार में आए उछाल को लेकर धारणा बनी है कि वहां जिन लोगों ने निवेश किया, उनकी चांदी हो गई। लेकिन एक वित्तीय अखबार के ताजा विश्लेषण के मुताबिक यह बात सभी निवेशकों के मामले में सच नहीं है। पिछले 3-5 साल के इंडेक्स में बहुत से शेयरों ने फिक्स्ड डिपॉजिट और पोस्ट ऑफिस में जमा रकम से कम या उसके बराबर रिटर्न ही दिया है। मतलब यह कि सूचकांक में दिखी तेजी कुछ चुनिंदा शेयरों और सेक्टर्स तक सीमित रही, जबकि बाकी शेयर उनसे काफी पीछे रहे। रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस जैसे कुछ भारी-भरकम शेयरों में निवेश से मिला रिटर्न भी कम रहा। इससे “बड़ा शेयर, सुरक्षित मुनाफा” की धारणा भी टूटी। 2,867 स्टॉक्स के इस अध्ययन से यह तस्वीर उभरी कि उपरोक्त तीन साल की अवधि में लगभग 43 प्रतिशत निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा, जिनमें तकरीबन 11 प्रतिशत की तो 50 प्रतिशत से अधिक रकम डूब गई।

लगभग 21 प्रतिशत निवेशकों को 100 फीसदी से ज्यादा फायदा हुआ। 12 प्रतिशत निवेशकों को 50 से 100 फीसदी तक, जबकि तकरीबन 23 फीसदी निवेशकों को 50 फीसदी तक लाभ हुआ। इस दरम्यान बैंक एफडी में 6.5 फीसदी की ब्याज दर पर निवेश से 21.34 फीसदी और पॉस्ट ऑफिस में सात प्रतिशत की दर पर निवेश से कुल रिटर्न 21.56 प्रतिशत हासिल हुआ। वैसे इस विश्लेषण की दलील यह नहीं है कि एफडी में निवेश शेयरों से बेहतर है। संदेश सिर्फ यह है कि शेयर मार्केट हर हाल में ऊंचे रिटर्न की गारंटी नहीं है। इस वित्तीय कारोबार में लाभ दरअसल उनको ही ज्यादा मिलता है, जो इस कारोबार की पूरी जानकारी रखते हों और ऊंचा दांव खेलने में सक्षम हों। पहले सामने आए अध्ययनों से यह साफ हो चुका है कि पैसा ज्यादातर छोटे निवेशक ही गंवाते हैं। अर्थव्यवस्था के उत्तरोत्तर वित्तीयकरण के साथ वित्तीय संपत्तियों में निवेश करवाना सरकारों की नीति रही है। इससे शेयर सूचकांक उछले हैं और अर्थव्यवस्था चमकती दिखी है। लेकिन इसकी कीमत उन निवेशकों ने चुकाई है, जो उस चमक से चकाचौंध होकर उस ओर खिंचते चले गए।


Previous News

More News

चार राज्यों में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव: निर्वाचन आयोग

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि आगामी 23 अक्टूबर को चार राज्यों में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 28 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन 28 सदस्यों का कार्यकाल नवंबर और दिसंबर में समाप्त हो रहा है। ये सीटें बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश विधान परिषद की हैं। स्नातक और…

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा

September 22, 2026

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की, जिसमें सबसे दिलचस्प मुकाबला उत्तर प्रदेश में होने के आसार हैं जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी 10 में से आठ सीटें बरकरार रख सकती है तथा समाजवादी पार्टी को एक सीट का फायदा…

अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के सम्मान

September 22, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को भारतीय सिनेमा की शीर्ष हस्तियों को वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया और इस दौरान दिग्गज कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया, जबकि यामी गौतम, ममूटी और कार्तिक आर्यन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। आदित्य सुहास जांभले द्वारा निर्देशित…

मुंबई उच्च न्यायालय ने सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

September 22, 2026

मुंबई उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हुए कहा कि ध्वनि और वायु प्रदूषण के बिना भी त्योहार मनाए जा सकते हैं। न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की पीठ ने गणेशोत्सव के दौरान यह आदेश पारित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि धार्मिक जुलूसों…

जमुई मामले पर बदनामी झेल रहा बिहार, सम्राट चौधरी इस्तीफा दें: तेजस्वी यादव

September 22, 2026

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई जिले में एक नाबालिग लड़के और लड़की से कथित छेड़छाड़ की घटना को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी…

logo