ममता बनर्जी के भी निजी अधिकार हैं

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। ईडी के कामकाज में कथित तौर पर बाधा डालने के मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी टिप्पणी करने के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनके निजी अधिकार की बात मानी है। अदालत ने कहा है कि अगर ईडी के कर्मचारियों और अधिकारियों के सरकारी कर्तव्यों से अलग निजी अधिकार हैं तो ममता बनर्जी के भी निजी अधिकार हैं। अदालत ने कहा कि अनुच्छेद 32 के तहत इस तरह के मामले सुने जाने लगे तो अदालतों में मुकदमों की भरमार हो जाएगी।

असल में सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन चुनाव प्रबंधन करने वाली एजेंसी आईपैक पक छापे के मामले पर ईडी की याचिका पर सुनवाई हुई। ईडी के अधिकारियों की तरफ से एडिशनल सॉलिसीटर जनरल एसवी राजू ने दलीलें रखीं। उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने कहा, ‘रूल ऑफ लॉ समानता के मौलिक अधिकार का हिस्सा है। जब रूल ऑफ लॉ का उल्लंघन होता है, तो एजेंसी और उसके अधिकारी व्यक्तिगत और आधिकारिक रूप से अनुच्छेद 32 के तहत सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं’।

इस पर जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा, ‘अगर हम इस तरह की याचिकाएं सुनते रहे, तो खतरा है। यह कोर्ट अनुच्छेद 32 की याचिकाओं से भर जाएगा। क्या हमें इसे बढ़ावा देना चाहिए या खारिज करना चाहिए’? इस पर ईडी की ओर से वकील ने कहा, ‘कोलकाता में ईडी के अधिकारियों को रोका गया, बंधक बनाया गया। उनके खिलाफ व्यक्तिगत अपराध हुए हैं। वे पीड़ित हैं’। इस पर कोर्ट ने पूछा, ‘अगर ईडी अधिकारियों के व्यक्तिगत अधिकार हैं, तो क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यक्तिगत अधिकार नहीं हैं’? गौरतलब है कि ईडी ने आठ जनवरी को आईपैक के दफ्तर पर छापा मारा गया थआ। वहां ममता बनर्जी पहुंच गई थीं। ईडी का आरोप है कि वे जब्त की गई कई चीजें वहां से ले गईं। इस पर कोर्ट ने एक दिन पहले ममता बनर्जी को फटकार लगाई थी।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo