विधायकों पर परिसीमन की तलवार

Categorized as राजनीति

बिहार से लेकर ओडिशा और हरियाणा तक में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की या किसी न किसी तरीके से अपने वोट अवैध कराए, जिससे भाजपा को फायदा हुआ। हरियाणा में भाजपा सीट नहीं जीत सकी, लेकिन 37 विधायकों वाली कांग्रेस को सिर्फ 28 वोट मिले। इसका मतलब है कि उसके नौ विधायक अब उससे अलग हैं। उनमें से एक विधायक के पति ने भारतीय जनता पार्टी की जम कर तारीफ की है। बहरहाल, राज्यसभा चुनाव के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर इन विधायकों के सामने क्या प्रलोभन रखा गया होगा, जिससे इन्होंने पाला बदला। यह सवाल बिहार में भी है और ओडिशा व हरियाणा में भी। लोगों को सबसे पहले यह लगता है कि पैसे दिए गए होंगे। सोचें, पिछले कुछ बरसों में भारत का लोकतंत्र किन चीजों से परिभाषित हो रहा है? आम आदमी भी समझ रहा है कि विधायकों और सांसदों को पैसे देकर तोड़ा जाता है और लगभग हर बार तोड़ने वाली पार्टी भाजपा होती है।

दूसरा अंदाजा यह है कि सरकार स्टिक एंड कैरेट वाली नीति से चलती है। यानी पैसे का प्रलोभन होता है तो साथ साथ किसी बात का भय भी दिखाया जाता है। जैसे कहा जा रहा है कि बिहार में गैर हाजिर रहने वाले एक विघायक को 19 साल पुराने हत्या के मामले की फाइल के बारे में बताया गया था। बहरहाल, एक सबसे बड़ी तलवार परिसमीन की है। कहा जा रहा है कि विधायकों को कहा गया कि परिसीमन के समय उनके चुनाव क्षेत्र का ध्यान रखा जाएगा। ध्यान रखने का मतलब है कि उस विधायक की जाति के वोट वाला इलाका कट कर दूसरे क्षेत्र में न जाए और विधानसभा क्षेत्र एससी या महिला के लिए आरक्षित न हो। यह एक ऐसा मामला है, जिससे हर विधायक परेशान है। यह भी कहा जा रहा है कि विधायकों से कहा गया कि अगर वे साथ रहेंगे तो यह व्यवस्था 2028 के राज्यसभा चुनाव में भी कायम रहेगी। यानी उनका फायदा जारी रहने वाला है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo