भारत की पूर्वोत्तर सीमा तक प्रॉक्सी वॉर!

Categorized as राजनीति

यूक्रेन के छह और अमेरिका के एक नागरिक का भारत में गिरफ्तार होना और आतंकवादी साजिश रचने के आरोप में उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होना मामूली बात नहीं है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उनके ऊपर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून यानी यूएपीए के तहत मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही यूएपीए की धारा 18 भी लगाई गई है, जो आतंकवादी साजिश रचने की धारा है। जिस अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम मैथ्यू आर्थर वैन डाइक है। वह सीरिया और लीबिया में वहां के उग्रवादी समूहों की ओर से लड़ चुका है और वहां के तख्तापलट की मुहिम का हिस्सा रहा है। उसे हथियारों की आपूर्ति के साथ साथ उनका प्रशिक्षण देने का व्यापक अनुभव है। कहा जा रहा है कि वह यूक्रेन में भी लड़ रहा था और वहां से छह यूक्रेनी लोगों के साथ वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आया और लंबी यात्रा करके, सारी सुरक्षा बाधाओं को पार करके पूर्वोत्तर पहुंचा और वहां से म्यांमार की सीमा में चला गया।

यह भारत की पूरी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाली घटना है। ड्रोन्स और अन्य हथियार सप्लाई करने के लिए सात लोग पूर्वोत्तर तक गए और वहां से मणिपुर और मिजोरम के उन इलाकों में गए, जहां जाने के लिए रेस्ट्रिक्टेड एरिया पास लेना होता है। बिना पास के ये लोग वहां गए और वहां से म्यांमार की सीमा में गए और उसके बाद बड़ी आसानी से वापस भी भारत की सीमा में लौटे और फिर देश के अलग अलग हिस्सों में चले गए। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने म्यांमार में चिन उग्रवादी समूहों को मदद पहुंचाने गए थे। चिन उग्रवादी समूह म्यांमार में जो लड़ाई लड़ रहे हैं वह अपनी जगह लेकिन इन समूहों का प्रत्यक्ष संबंध भारत के उग्रवादी समूहों खास कर उल्फा, एनएससीएन के किसी खास समूह और कुकी समूहों के साथ रहा है। सोचें, यह भारत की सुरक्षा के लिए कितना बड़ा खतरा है। वैसे भी म्यामार की अस्थिरता के कारण उग्रवादी भारत की सीमा में आ रहे हैं और बड़ी संख्या में शरणार्थी भी भारत आ रहे हैं। ऐसे में किसी भी बाहरी मदद से भारत की सीमा के नजदीक अगर उग्रवादी गतिविधियों में बढ़ोतरी होती है तो सोच सकते हैं कि भारत को उसका कितना बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सुरक्षा एजेंसियों की तमाम विफलता के बाद किसी तरह से एनआईए को सुराग मिला और उसने सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आर्थर वैन डाइक को कलकत्ता हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया। यूक्रेन के तीन नागरिक दिल्ली और तीन लखनऊ हवाईअड्डे पर गिरफ्तार हुए। इनको अदालत ने एनआईए की हिरासत में भेजा और इनसे पूछताछ हो रही है। इस पूरे घटनाक्रम का एक सबक तो यह है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों को ज्यादा अलर्ट रहने की जरुरत है क्योंकि दूसरे देशों से आकर लोग हजारों मील की यात्रा करके, हथियार और ड्रोन के साथ ऐसी जगह पहुंच जाते हैं, जहां जाने के लिए अलग से परमिट की जरुरत होती है। दूसरा सबक यह है कि भारत सीमा पर चौकसी बढ़ाए क्योंकि ऐसा लग रहा है कि पश्चिमी ताकतों की प्रॉक्सी लड़ाई भारत की सीमा तक या भारत के बैकयार्ड यानी पिछवाड़े तक पहुंच गई है। यह किसी से छिपा नहीं है कि अमेरिका चाहता है कि म्यांमार में सैनिक जुंटा का तख्ता पलट हो। इसके लिए वह राखाइन प्रांत में लड़ रही अराकान आर्मी को मदद भेजता है। लेकिन उसकी ऐसी किसी भी कोशिश में भारत का इस्तेमाल कॉरिडोर की तरह नहीं किया जा सकता है। इससे भारत के सामने बड़ा कूटनीतिक और सामरिक सवाल खड़ा होगा और सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा पैदा होगा। इस घटना के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल से मुलाकात हुई है। उम्मीद करनी चाहिए कि भारत ने विरोध जताया होगा।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo