ट्रंप प्रशासन ने भारत को एक्सपोज किया

Categorized as राजनीति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को एक्सपोज किया है। पता नहीं उनको क्या खुन्नस है कि भारत में जिन बातों पर परदा डालने की कोशिश होती है वे उस पर से परदा हटा देते हैं। पाकिस्तान के साथ सीजफायर वाले मामले को तो उन्होंने अभी तक नहीं छोड़ा है। वे हर मंच पर यह जरूर बताते हैं कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर युद्ध बंद कराया था। अब उन्होंने रूस से तेल खरीदने के मामले पर भी भारत की ओर से डाले जा रहे परदे को हटा दिया है। उन्होंने बताया है कि अमेरिका के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया है और अब रूस ने अपनी जरुरत के लिए भारत को तेल खरीदने का अनुमति दी है। सोचें, यह कैसी बात है कि अमेरिका कह रहा है कि उसने भारत को 30 दिन की राहत दी है।

अमेरिका ने कहा है कि रूस से तेल खरीद कर पांच मार्च तक जो तेल टैंकर में लोड हो गया था उसे भारत तीन अप्रैल तक अपने यहां ला सकता है। यह बहुत अपमानजनक है कि एक संप्रभु देश को दूसरा देश इस तरह से निर्देश दे रहा है। लेकिन भारत में इसका जश्न मनाया जा रहा है। ध्यान रहे भारत ने बार बार कहा कि उसने अमेरिका के दबाव में रूस से तेल खरीदना कम नहीं किया है। भाजपा के करीबी पत्रकार और विश्लेषक बताने लगे कि रूस से तेल खरीदना पहले जितना फायदेमंद नहीं रहा इसलिए भारत ने कम कर दिया। यह भी कहा गया कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से तेल खरीदना जारी रखेगा। लेकिन अब सचाई सामने आ गई है। अब जबकि अमेरिकी अनुमति से भारत अपना तेल रूस से ले आएगा तो अपनी ऊर्जा जरुरतों के हिसाब से तेल खरीदने की बात का कोई मतलब नहीं रह गया। अमेरिका ने बता दिया कि भारत उसके निर्देशों के हिसाब से तेल खरीद रहा है।


Previous News Next News

More News

रूबियो की नजर में भारत सूडान जैसा!

September 27, 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के अधिकारी भारत को क्या समझते हैं, यह धीरे धीरे और स्पष्ट होता जा रहा है। ट्रंप ने खुद जिस तरह से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया है और विवाद के मुद्दों को किनारे करके उनके साथ दोस्ती बढ़ाई है वह भारत के लिए अलग चिंता का…

अमेरिकी दबाव में आतंकवादी छोड़े!

September 27, 2026

एक जाने माने सामरिक विशेषज्ञ ने भारत को ‘पेरेनियल सॉफ्ट स्टेट’ यानी ‘चिरंतन नरम देश’ कहा है। पंडित नेहरू के समय से भारत को सॉफ्ट स्टेट माना जाता है। भारत की नीतियां कभी भी टकराव और हमले वाली नहीं रही हैं। इसकी जड़ें भारत के सनातन इतिहास में खोजी जाती हैं और बड़े गर्व से…

मंगल पांडेय और मालवीय एडजस्ट किए गए

September 27, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की टीम की घोषणा हुई तो उसमें चौंकाने वाली बातें बहुत कम थी। लेकिन दो नेताओं को टीम से बाहर कर दिए जाने पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। भाजपा की बदनाम आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को हटा दिया गया था और आईटी सेल का नाम बदल…

शाह और योगी में सब ठीक है

September 27, 2026

शुक्रवार को दिल्ली से सटे नोएडा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी और उनके लिए काम करने वाले इकोसिस्टम ने इसे सोशल मीडिया में बहुत बड़ा मुद्दा बना दिया। तस्वीर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की थी। मौका था नोएडा में…

लोजपा के बाद जदयू ने बनाया दबाव

September 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की बिहार की सहयोगी पार्टियां भाजपा पर दबाव बना रही हैं। पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो अब नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने कहा है कि वह भी उत्तर प्रदेश में…

logo