संसद सत्र के पहले दिन से हंगामा

Categorized as राजनीति

संसद के बजट सत्र का दूसरा हिस्सा कल यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत ही हंगामे से होगी। हालांकि सरकार इस बात के लिए तैयार है कि स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो और वोटिंग करा कर इसे खारिज किया जाए। निश्चित रूप से विपक्ष के पास संख्या नहीं है। भाजपा ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने भी तीन दिन के लिए व्हिप जारी किया है। पहले दिन स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी तो सभी विपक्षी पार्टियां इस पर स्पीकर के खिलाफ बोलेंगी। क्योंकि सबका कहना है कि स्पीकर पक्षपात करते हैं। लेकिन सारी पार्टियां कांग्रेस के साथ मिल कर वोटिंग नहीं करेंगी।

पहले ही दिन विपक्ष की एकता की परीक्षा होनी है। हो सकता है कि तृणमूल कांग्रेस के सांसद वाकआउट करें। हालांकि एसआईआर को लेतकर जिस तरह का टकराव बन गया है उसमें तृणमूल कुछ भी कर सकती है। सपा के सांसदों पर भी नजर ऱखने की जरुरत होगी। लेकिन असली विवाद उसके बाद होगा, जब राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर से पेश किया गया सब्सटेंसिव मोशन आएगा। इसमें राहुल की सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव पर पहले भी सांसदों की सदस्यता गई है। इसे कमेटी में भेजने और चर्चा कराने का फैसला स्पीकर को करना है। यह पक्ष और विपक्ष के बीच बड़े टकराव का मुद्दा बनेगा। इसी टकराव और झगड़े के बीच बजट पास होगा। यह भी कहा जा रहा है कि जिन राज्यों में चुनाव है वहां की पार्टियां चाहती हैं कि संसद का सत्र समय से पहले खत्म हो। इसलिए संभव है कि दो अप्रैल से पहले ही सत्र समाप्त हो जाए।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का सरकार पर हमला

April 24, 2026

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था, न्याय व्यवस्था और चुनावी माहौल को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम जनता को न्याय मिलना कठिन होता जा रहा है और प्रशासनिक तंत्र पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।   लखनऊ स्थित पार्टी…

मध्य प्रदेश सरकार की मंशा किसानों का गेहूं न खरीदने की : कमलनाथ

April 24, 2026

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रहे राज्य की मोहन यादव सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार की मंशा ही नहीं है कि किसानों का समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदा जाए। राज्य में इन दिनों गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है।  राज्य सरकार किसानों का…

मिथोस एआई से ‘अभूतपूर्व’ खतरे, बैंकों को सतर्क रहने की जरूरत: निर्मला सीतारमण

April 24, 2026

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय बैंक नई तकनीक से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं, हालांकि उन्होंने एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल से जुड़े खतरों को लेकर चिंता भी जताई।  मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि एंथ्रोपिक के ‘मिथोस एआई’ मॉडल से संभावित जोखिमों पर…

कृषि विविधीकरण और किसान आय पर फोकस: शिवराज चौहान

April 24, 2026

लखनऊ में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि विकास अब क्षेत्रीय जरूरतों और जलवायु के अनुरूप रणनीति पर आधारित होगा, जिसमें किसान आय, खाद्य सुरक्षा और विविधीकरण प्रमुख केंद्र होंगे।  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास…

राघव चड्ढा के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

April 24, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने और भाजपा में शामिल होने की घोषणा की है। चड्डा के इस ऐलान पर सियासी बयानबाजियां तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे आप के भीतर…

logo