एक नया लक्ष्य पीएम ने तय किया

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले कुछ समय से गुलामी की मानसिकता से मुक्ति दिलाने की बात कर रहे हैं लेकिन अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के संबोधन में इसका जिक्र करना बहुत अहम है। वहां प्रधानमंत्री ने सिर्फ गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने की बात नहीं कही, बल्कि याद दिलाया कि अंग्रेजी राज में मैकाले ने एक सिस्टम बनाया, जिसके असर में देश मानसिक रूप से गुलाम होता गया। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने गुलामी के प्रतीकों, कानूनों को हटना शुरू किया है और लोगों की मानसिकता बदलने का गंभीर प्रयास किया है।

इसके साथ ही उन्होंने एक नया लक्ष्य भी तय किया। उन्होंने बताया कि 190 साल पहले यानी 1835 में मैकाले ने गुलामी की मानसिकता के बोज रोपे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल में उस ‘अपवित्र घटना’ के दो सौ साल पूरे हो रहे हैं। उससे पहले भारत को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करना है। उन्होंने पहले से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है और अब उसी में 2035 तक भारत को मैकाले मॉडल से हटा कर गुलामी की मानसिकता मिटाने का लक्ष्य भी तय किया है। वैसे भी लक्ष्य तय करने में क्या दिक्कत है!


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo