महाराष्ट्र में विपक्ष के नेताओं को थामना मुश्किल

Categorized as राजनीति

वैसे तो यह पूरे देश की परिघटना है लेकिन महाराष्ट्र में गजब हुआ है। पिछले चुनाव में यानी 2024 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे महाविकास अघाड़ी की तीन पार्टियों के 43 उम्मीदवारों ने एक साल में पाला बदल लिया है। महाविकास अघाड़ी के ये उम्मीदवार महायुति यानी भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए हैं। सोचें, ये उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे इसका मतलब है कि अपने आप ये अपने क्षेत्र के शैडो विधायक थे। इनमें से कुछ उम्मीदवार तो बहुत कम अंतर से हारे थे और हो सकता है कि अगली बार चुनाव में जीत जाते। लेकिन उन्होंने पांच साल तक विपक्ष में रह कर इंतजार करने और जमीन पर काम करने की बजाय सत्ता के साथ चले गए। इतना ही नहीं दूसरे स्थान पर रहे तीन निर्दलीय भी महायुति के साथ चले गए।

पाला बदलने वाले नेताओं में से सबसे ज्यादा उद्धव ठाकरे की शिव सेना के हैं। उनकी पार्टी के 19 ऐसे उम्मीदवार जो पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे थे पाला बदल कर सत्तारूढ़ गठबंधन में चले गए हैं। इसके बाद शरद पवार की एनसीपी के 13 और कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों ने पाला बदला है। एक उम्मीदवार पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी, पीडब्लुपी का था, जो दूसरे स्थान पर रहा था उसने भी पाला बदल लिया। सो, महाविकास अघाड़ी के 42 और एक पीडब्लुपी के उम्मीदवार सहित कुल 46 दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों ने एक साल में पाला बदला। इनमें से 26 भारतीय जनता पार्टी में गए तो 13 अजित पवार की एनसीपी में और सात एकनाथ शिंदे की शिव सेना में गए। अभी एक ही साल बीते हैं। महाराष्ट्र की विपक्षी पार्टियों को काफी समय तक अपने विधायकों को संभालना है, जो दिनों दिन मुश्किल होता जा रहा है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo