पूरे विपक्ष को वोट चोरी की आड़

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि जैसे देश के पूरे विपक्ष को वोट चोरी की एक आड़ मिल गई है, जिसके पीछे वे अपनी हार और कमजोरी के असली कारणों को छिपा रहे हैं। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे से लेकर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सब कह रहे हैं कि बिहार में वोट चोरी के काऱण महागठबंधन हारा है और एनडीए की जीत हुई है। पता नहीं विपक्ष नेता सिर्फ ऐसा कह रहे हैं या ऐसा मान भी रहे हैं! बहरहाल, सबूत के तौर पर साजिश थ्योरी है या कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत ने जो सबसे बड़ा सबूत पेश किया वह है। सुप्रिया श्रीनेत ने एक पत्रकार की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें पत्रकार ने कहा कि वे दिल्ली में भाजपा कार्यालय में एक नेता से मिले थे, जिसने कहा कि उसने इस चुनाव में दो बार वोट डाला।

सोचें, किसी व्यक्ति ने एक पत्रकार के सामने कहा कि उसने दो बार वोट डाला है तो इस आधार पर सुप्रिया श्रीनेत का दावा है कि बिहार में वोट चोरी हुई है। इसी तरह राज्य सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की सांसद बेटी शाम्भवी चौधरी के दोनों हाथों की एक एक उंगली पर स्याही लगी थी इस आधार पर कहा जा रहा है कि वोट चोरी हो गया। ध्यान रहे पहले एक व्यक्ति कई जगह वोट डाल देता था लेकिन अब यह धीरे धीरे लगभग नामुमकिन होता जा रहा है। वेब कास्टिंग और वीडियो रिकॉर्डिंग ने इसे मुश्किल बना दिया है। फिर भी सुप्रिया श्रीनेत ने किसी पत्रकार की वीडियो के हवाले वोट चोरी का आरोप लगाया और जब बिहार के चुनाव कार्यालय ने उनसे सबूत देने को कहा तो उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग धमकी किसी और को दे वे धमकी से डरने वाली नहीं हैं। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने चुनाव आयोग पर गड़बड़ी के आरोप लगाने को अपना विशेषाधिकार मान लिया है।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo