महिला टीम की जीत से जय शाह की ब्रांडिंग

Categorized as राजनीति

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट का विश्वकप जीता तो पूरा देश इस खुशी में शामिल है। महिला क्रिकेट के लिए इसे 1983 का क्षण माना जा रहा था, जब कपिलदेव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने विश्वकप जीता था। माना जा रहा है कि इस जीत के बाद महिला क्रिकेट की पूरी तस्वीर बदल जाएगी। कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित सभी महिला खिलाड़ियों के अलावा दो पुरुषों की खूब तारीफ हो रही है। एक पुरुष महिला क्रिकेट टीम के कोच अमोल मजूमदार हैं और दूसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी के प्रमुख जय शाह हैं। ध्यान रहे जय शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रहे हैं। सोशल मीडिया में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कायाकल्प का श्रेय जय शाह को दिया जा रहा है।

अब तक उनके ऊपर सवाल उठते थे और कहा जाता था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे हैं इसलिए क्रिकेट में इतना ऊंचा मुकाम बना है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि उनकी सकारात्मक ब्रांडिंग हो रही है। इसमें कुछ तथ्य भी है। उन्होंने महिला क्रिकेट पर ध्यान दिया था और महिला खिलाड़ियों की कोचिंग और प्रशिक्षण के लिए बेहतर बंदोबस्त किए थे। इसके अलावा महिला खिलाड़ियों के पैसे भी बढ़ाए गए थे। पहले की तुलना में उनको अब काफी सम्मानजनक राशि मिलती है। विश्व कप की जीत पर भी उनको 91 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड इनाम राशि मिल रही है। महिला क्रिकेट लीग से लेकर कई और बड़ी पहल हुई है, जिसका श्रेय जय शाह को मिल रहा है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo