उमर की मुश्किल बढ़ रही है

Categorized as राजनीति

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की मुश्किल बढ़ रही है। राज्यसभा चुनाव में चौथी सीट हारने के बाद उनके ऊपर एक तरफ तो भाजपा से मिलीभगत के आरोप लगे तो दूसरी ओर कई विधायकों की क्रॉस वोटिंग से सरकार की स्थिरता पर भी सवाल उठा। ऊपर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के दोनों बड़े नेताओं यानी फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला के ऊपर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से किया वादा तोड़ने का आरोप भी लगा। इस बीच राज्य की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं। 11 नवंबर को बडगाम और नागरोटा सीट पर उपचुनाव होगा।

एक सीट उमर के इस्तीफे से खाली हुई थी तो दूसरी सीट भाजपा के देवेंद्र सिंह राणा के निधन से खाली हुई है। इन दोनों सीटों का उपचुनाव नेशनल कॉन्फ्रेंस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा के साथ साथ आगे की राजनीति का मामला भी है। उधर कांग्रेस के नाराज होने की खबर है। कांग्रेस चाहती थी कि उमर अब्दुल्ला राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस को देते। उमर ने सीट की पेशकश की, लेकिन उनकी पेशकश चौथी सीट की थी, जिसको लेकर कांग्रेस को पता था कि वह नहीं जीती जा सकती है। सो, कांग्रेस के नेता मौके की तलाश में हैं। हालांकि उनके पास सिर्फ छह विधायक हैं लेकिन उमर की पार्टी के पास भी 41 ही विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 46 वोट का है। अगर पीडीपी और कांग्रेस दोनों की नाराजगी दूर नहीं होती है तो सरकार तलवार की धार पर ही रहेगी।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo